लाइफ स्टाइल

जानवी कपूर के बॉयफ्रेंड ने अपने कूल लुक से खींच लिया सभी का ध्यान अपनी ओर,जानवी का लुक भी दिखा एकदम मस्त

Anshika
18 April 2023 2:55 PM GMT
जानवी कपूर के बॉयफ्रेंड ने अपने कूल लुक से खींच लिया सभी का ध्यान अपनी ओर,जानवी का लुक भी दिखा एकदम मस्त
x
जानवी कपूर अपने रयूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ एयरपोर्ट पर दिखाई दी। दोनों की कैजुअल लुक ने उनके फैंस का दिल जीत लिया

जानवी कपूर अपने रयूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ एयरपोर्ट पर दिखाई दी। दोनों की कैजुअल लुक ने उनके फैंस का दिल जीत लिया ।जानवी कपूर हमेशा से ही अपनी फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं ।जिम लुक से लेकर उनके एयरपोर्ट लुक्स तक के रोज खूब चर्चे होते हैं। उनका बोल्ड अवतार हो या फिर एलिगेंट फैशन, हर एक लुक में वह फैंस का दिल जीत लेती हैं।

हाल ही में जाह्नवी कपूर अपने बॉयफ्रेंड के साथ एयरपोर्ट पर दिखाई दी। उनके साथ उनके बॉयफ्रेंड के लुक को भी काफी पसंद किया गया। दोनों को साथ में देखने के बाद लोगों को लग रहा है कि यह दोनों साथ में वेकेशन मनाने जा रहे हैं। जानवी कपूर को उनके बॉयफ्रेंड के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। जहां उनका कूल लुक देखने को मिला।

इस समय जानवी कपूर ने कूल कपड़े पहन रखे हैं उन्होंने व्हाइट क्रॉप टॉप के साथ ब्लेजर सेट पहना था।

बेज कलर का ओवरसाइज्ड ब्लेजर और मैचिंग पैंट्स में जान्हवी बहुत ही गॉर्जियस लग रही थीं। उनके कपड़े कम्फर्टेबल होने के साथ ही एलिगेंट भी लग रहे थे। इसके साथ ही जानवी ने अपने हाथ में महंगा टोट बैग कैरी किया था। कानों में हूप ईयररिंग्स पहने थे। पैरों में उन्होंने ग्रीन कलर के लोफर्स डाले हुए थे। ऐसे में जानवी कपूर ने मेकअप नहीं किया है लेकिन वह फिर भी बहुत खूबसूरत लग रही हैं।

वही उनके साथ शिखर के लुक को भी कैप्चर किया गया। शिखर ने ब्लू टीशर्ट और ऑफ वाइट कलर की पेंट पहनी हुई थी और पैरों में वाइट स्नीकर्स पहने थे।शिखर इस लुक में बहुत ही स्लिम दिख रहे थे। उन्होंने अपने स्टाइल को बढ़ाने के लिए ब्लैक ग्लासेस और सिर पर बेसबॉल कैप लगाई हुई थी।

दोनों को साथ में देखने के बाद लोगों को लग रहा है कि यह दोनों साथ में वेकेशन मनाने जा रहे हैं। जानवी कपूर को उनके बॉयफ्रेंड के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। जहां उनका कूल लुक देखने को मिला.

Next Story