
- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- Maharashtra Cabinet :...
महाराष्ट्र
Maharashtra Cabinet : महाराष्ट्र में हो गया कैबिनेट विस्तार, बीजेपी और शिंदे गुट से 9-9 विधायक बने मंत्री, देखिए- पूरी लिस्ट
Arun Mishra
9 Aug 2022 11:52 AM IST

x
महाराष्ट्र में शिंदे कैबिनेट का विस्तार हो गया है. राज्यपाल ने बीजेपी और शिंदे गुट से 9-9 विधायकों को शपथ दिलाई गई है.
Maharashtra Cabinet Expansion : महाराष्ट्र में शिंदे कैबिनेट का विस्तार हो गया है. राज्यपाल ने बीजेपी और शिंदे गुट से 9-9 विधायकों को शपथ दिलाई गई है. कैबिनेट के पहले विस्तार में 18 मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गयी. उद्धव सरकार को सत्ता से बेदखल होने के बाद 30 जून को शिंदे ने सीएम पद की और देवेंद्र फड़णवीस ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली थी.
शपथ लेने वालों में बीजेपी की ओर से चंद्रकांत पाटिल, सुधीर मुनगंटीवार, राधा कृष्ण विखे पाटिल, गिरीश महाजन, सुरेश खाडे, रविंद्र चव्हाण, मंगल प्रभात, विजय कुमार गवित और अतुल सावे शामिल हैं. वहीं एकनाथ शिंदे खेमे से दादा भूसे, उदय सामंत, गुलाबराव पाटिल, तानाजी सावंत, संजय राठौड़ और संदीपन भूमारे ने शपथ ली.
Next Story