
- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नवी मुंबई में आग का...
महाराष्ट्र
नवी मुंबई में आग का तांडव, डीवाई पाटिल हॉस्टल में आग
Arun Mishra
18 March 2020 3:32 PM IST

x
फ़ाइल फोटो
ये आग नवी मुंबई के डीवाई पाटिल हॉस्टल में लगी है।
मुंबई से इस वक्त एक बड़ी खबर आ रही है। मुंबई के नवी मुंबई में आग का कहर टूटा है। ये आग नवी मुंबई के डीवाई पाटिल हॉस्टल में लगी है। ये हॉस्टल पाटिल हॉस्पिटल का हॉस्टल है और हॉस्पिटल कैंपस में ही स्थित है। फिलहाल हॉस्टल में किसी के फसे होने की जानकरी नहीं है।
हॉस्टल कैंप से बड़ी-बड़ी आग की लपटें उठ रही है। आग की सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी है और आग पर काबू पाने का काम शुरू कर दिया गया है। फिलहाल आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आग पर काबू पाने की कवायद जारी है।
Next Story