मुम्बई

पेडा खाते ही हुए बेहोश और मंच से नीचे गिरे मंत्री नितिन गडकरी, और फिर मचा हडकंप

Special Coverage News
7 Dec 2018 8:44 AM GMT
पेडा खाते ही हुए बेहोश और मंच से नीचे गिरे मंत्री नितिन गडकरी, और फिर मचा हडकंप
x

महाराष्ट्र के अहमदनगर में एक कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी आज बेहोश होकर स्टेज पर गिर गए। मंच पर मौजूद गडकरी बेहोश होकर लगभग नीचे गिर गए। महाराष्ट्र के राज्यपाल सी विद्यासागर राव जोकि स्टेज पर मौजूद थे उन्होंने गडकरी को पकड़ लिया। इसके बाद उन्हें अस्पताल लेकर जाया गया।

महात्मा फुले कृषि कॉलेज के दीक्षांत समारोह के लिए गडकरी अहमदनगर पहुंचे थे। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। भाषण खत्म होने के बाद राष्ट्रीय गान शुरू हुआ। ठीक इसी समय गडकरी को चक्कर आ गया और वह गिर गए। उनके पीछे खड़े राज्यपाल ने उन्हें सहारा दिया और नीचे गिरने से बचाया। इसके बाद उन्हें तुरंत पास के अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां फिलहाल उनका इलाज चल रहा है।

गौरतलब है कि शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री हेलिकॉप्टर के जरिए शिरडी पहुंचे थे। यहां से वह एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए राहुरी कृषि विद्यापीठ पहुंचे। यहां उन्होंने लगभग एक घंटे तक भाषण दिया। इसके बाद कार्यक्रम के अंत में उन्हें चक्कर आ गया।


मंत्री नितिन गडकरी ने ट्विट करते हुए कहा कि अब हम स्वस्थ है, सुगर लेवल कम हो गया था। उसके बाद डॉ ने उसमें दवा देकर सुधार कर दिया है। आप सबके सहयोग के लिए धन्यवाद , अब में पूरी तरह से स्वस्थ हूँ।

Next Story