मुम्बई

फिल्म अभिनेता अभिनेता एजाज़ खान मुंबई में गिरफ्तार

Shiv Kumar Mishra
18 April 2020 1:39 PM GMT
फिल्म अभिनेता अभिनेता एजाज़ खान मुंबई में गिरफ्तार
x

मुंबई: अभिनेता एजाज़ खान को उनके खिलाफ खार पुलिस स्टेशन में मानहानि, अभद्र भाषा और प्रतिबंधात्मक आदेशों के उल्लंघन के मामले में गिरफ्तार किया गया है। अकसर अपने विवादित बयानों के लेकर चर्चा में रहने वाले बॉलीवुड एक्टर एजाज खान ने एक बार फिर कुछ ऐसा बोल दिया था जिससे सोशल मीडिया पर वो ट्रेंड करने लगे हैं लेकिन इस बार ये ट्रेंड उनके फैंस ने नहीं चलाया है। गुरुवार को पूरे दिन #अरेस्ट_एजाज_खान ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा था।

क्या है मामला

बुधवार रात करीब 12.30 पर एजाज खान अपने फेसबुक अकाउंट पर लाइव आए और उन्होंने कुछ ऐसा बोला कि जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया। एजाज ने अपने लाइव में कहा कि चींटी मर गई, मुसलमान जिम्‍मेदार.. हाथी मर गया मुसलमान जिम्‍मेदार, दिल्‍ली में भूकंप आया सारे मुसलमान जमीन के नीचे घुसे और हिले तो भूकंप आ गया... यानी हर चीज के लिए मुसलमान जिम्‍मेदार है लेकिन ये साजिश कर कौन रहा है, कभी सोचा आप लोगों ने..'

Next Story