
- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- पाकिस्तान की...
पाकिस्तान की इंटेलिजेन्स को भारत की ख़ुफ़िया जानकारी साझा करता था गौरव, गिरफ़्तारी से हुआ खुलासा, 4 लोगो के खिलाफ FIR दर्ज की महाराष्ट्र की ATS ने

महाराष्ट्र #ATS ने मुंबई के मझगांव डॉक में काम करने वाले 23 साल के गौरव पाटिल नाम के शख्स को पाकिस्तानी बेस्ड इंटेलिजेंस ऑपरेटिव #PIO के एजेंट को खुफिया जानकारी शेयर करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।एटीएस ने पाटिल, मोहितो, पायल और आरती के खिलाफ IPC की धारा 120 (B) और ऑफिशियल सीक्रेट एक्ट की धारा 3(1)A, 5(A)(B)(D), और 9 के तहत FIR दर्ज की है।
सूत्रों के मुताबिक पाटिल मई 2023 से अक्टूबर 2023 तक PIO के दो एजेंट्स से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और व्हाट्सएप के जरिए संपर्क में था। इसके बाद पाटिल ने PIO के दोनों एजेंट्स को भारत सरकार द्वारा प्रतिबंधित की गई जानकारी को शेयर किया।
अपरेंटिस पद पर काम करता आरोपी ..
आरोपी दो पाकिस्तानी एजेंट्स पायल एंजल और आरती शर्मा से जुडा था। पाटिल खुफिया जानकारी पायल और आरती से शेयर करता था।पाटिल मझगांव डॉक पर अपरेंटिस के पद पर काम करता था, और वहां रहने की वजह से उसे यह पता होता था कि नेवी की कौन सी वॉरशिप कब आई और कब गई।
जानकारी के बदले लेता था पैसे..
वॉरशिप के नाम के साथ पाटिल सारी जानकारी पाकिस्तान के एजंट्स से शेयर करता था। इसके अलावा आरोपी पाटिल ने मुक्ता मोहितो नाम के शख्स से इन सभी जानकारी के बदले पैसे भी लिए। ATS फिलहाल दूसरे आरोपियों की तलाश में हैं। इस संदर्भ में एटीएस ने पाटिल, मोहितो, पायल और आरती के खिलाफ IPC की धारा 120 (B) और ऑफिशियल सीक्रेट एक्ट की धारा 3(1)A, 5(A)(B)(D), और 9 के तहत FIR दर्ज की है।