
- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- गांव जाने से मना करने...
महाराष्ट्र
गांव जाने से मना करने पर पति ने गला रेतकर की हत्या,पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार
Desk Editor
9 Aug 2022 6:55 PM IST

x
नौकरी की तलाश में मुंबई आई हुई थी
मुंबई में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां छोटी सी बात पर जालिम पति ने अपनी पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया है। सनकी पति ने पत्नी का गला सिर्फ इस बात पर रेत दिया क्योंकि उसने गांव लौटने से इनकार कर दिया था।
पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। मामला मुंबई के अंबोली पुलिस थाने का है। आरोप पति की पहचान 32 साल के सोमोर कोनाय के रूप में हुई है।
सोमोर पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले का मूल निवासी है। वह 1 अगस्त को अपनी पत्नी आदिनाबीबी शेख (31) की तलाश में मुंबई आया था। वहीं आदिनाबीबी शेख पहले ही एक नौकरी की तलाश में मुंबई आई हुई थी।
Next Story