मुम्बई

शराब पीकर महिला यात्री ने विमान में मचाया उत्पात, क्रू मेंबर को जड़ा थप्पड़

Special Coverage News
14 Nov 2018 4:49 AM GMT
शराब पीकर महिला यात्री ने विमान में मचाया उत्पात, क्रू मेंबर को जड़ा थप्पड़
x
लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट पर विमान के लैंड करने के बाद यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया।

मुंबई : ड्रिंक के लिए इनकार करने पर शराब के नशे में चूर एक बिजनस क्लास आइरिश यात्री ने एयर इंडिया क्रू सदस्यों के साथ जमकर बदसलूकी की। आइरिश यात्री मुंबई से लंदन यात्रा कर रहा थीं। महिला यात्री ने एयर होस्टेस को अपने क्रिमिनल लॉयर के रूप में अपने मानवाधिकार कार्यों के बारे में बताते हुए गाली देने लगी। महिला यात्री ने एक क्रू सदस्य को थप्पड़ भी मारा। लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट पर विमान के लैंड करने के बाद यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया।

एक केबिन क्रू मेंबर ने पूरी घटना का विडियो भी बना लिया जिसमें महिला यात्री को 40 से अधिक बार अपशब्द कहते सुना गया। घटना एयर इंडिया फ्लाइट एआई- 131 में 10 नवंबर की है। एक सूत्र ने बताया, 'महिला यात्री सीट नंबर 1जे पर बैठी थी। रेड वाइन की दो क्वॉर्टर बोतल पीने के बाद वह इकॉनमी क्लास के वॉशरूम में गई। जहां उन्होंने सिगरेट का धुआं उड़ाया लेकिन स्मोक अलार्म नहीं बजा।'

इसके बाद वह अपनी सीट पर लौटी और वाइन की 2 क्वॉर्टर बोतल और पी ली। इसके बाद वह चिल्ला कर बात करने लगी। सूत्र ने बताया, 'जब उसने एक और बोतल की मांग की तो क्रू ने इनकार कर दिया। इस पर महिला ने उसे डेजर्ट ट्रॉली में धकेलने की धमकी दी। इसके बाद उसने वाइन की खुली बोतल देखी और बिना इजाजत के उसे अपने पास रख लिया।



अब तक, फ्लाइट के कमांडर को महिला यात्री की हरकत के बारे में बताया जा चुका है। इस पर उन्होंने महिला को और अल्कोहल न सर्व करने को कहा। सूत्र ने बताया, 'कमांडर ने यह भी कहा कि सिर्फ महिला एयर होस्टेस ही यात्री से संपर्क करेंगी।' विडियो क्लिप में महिला पहले एक केबिन क्रू सदस्य से भिड़ती नजर आ रही हैं। इसके बाद वह कुछ महिला एयर होस्टेस पर चीखती हुई दिखती हैं। कैप्टन के चेतावनी पत्र को वह दूसरे यात्रियों के सामने उसे तेज-तेज पढ़कर सुनाने लगी। इसके बाद वह गैलरी में आई और एक क्रू मेंबर के गाल पर थप्पड़ रसीद दिया।

Next Story