मुम्बई

महाराष्ट्र सरकार का मंत्रीमंडल विस्तार, कांग्रेस के पूर्व नेता समेत 13 मंत्रियों ने ली शपथ

Special Coverage News
16 Jun 2019 6:39 AM GMT
महाराष्ट्र सरकार का मंत्रीमंडल विस्तार, कांग्रेस के पूर्व नेता समेत 13 मंत्रियों ने ली शपथ
x

मुंबई: अपनी सरकार के कार्यकाल के अंतिम सत्र के खत्म होने से पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आखिरकार मंत्रिमंडल का विस्तार कर ही डाला। मुंबई में रविवार को हुए कार्यक्रम में 8 कैबिनेट और 5 राज्यमंत्रियों ने शपथ ली। 13 मंत्रियों में से सबसे चर्चित नाम पूर्व नेता विपक्ष राधाकृष्ण विखे पाटिल का रहा। बता दें कि पाटिल पहले कांग्रेस के सदस्य थे और विधानसभा में विपक्ष के नेता था।

पूर्व कांग्रेस नेता पाटिल लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए थे। उनके बेटे ने भी बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ा था। उनके अलावा मुंबई बीजेपी के अध्यक्ष आशीष शेलार ने भी मंत्रीपद की शपथ ली। साथ ही, डॉ. अनिल बोंडे, संजय कुटे, सुरेश खाड़े, योगेश सागर, अतुल साल्वे, परिणय फुके, बाला भेगड़े, जयदत्त क्षीरसागर, तानाजी सावंत, अशोक उईके और अविनाश माहेकर को कैबिनेट में जगह दी गई है।

गौरतलब है कि लंबे समय से मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें लगाई जा रही थीं, लेकिन इसे लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहींं हो रही थी। हालांकि, कुछ दिन पहले फडणवीस और शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के बीच मुलाकात के बाद से यह तय माना जा रहा था कि विधानसभा सत्र खत्म होने से पहले यह काम पूरा कर लिया जाएगा।

बता दें कि राज्य में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में नए मंत्रियों के पास पद पर रहने का कुछ ही वक्त बचा है। माना जा रहा है कि नए मंत्रियों को ज्यादा से ज्यादा 90 दिन मिलेंगे, इसलिए इन सबको '90 दिन वाला मंत्री' कहा जा रहा है।


Tags
Special Coverage News

Special Coverage News

    Next Story