लाइफ स्टाइल

दुबारा रिलीज होगी एम एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी,अब बड़े पर्दे पर फिर बिखरेगा सुशांत सिंह राजपूत का जलवा,

Smriti Nigam
5 May 2023 1:38 PM GMT
दुबारा रिलीज होगी एम एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी,अब बड़े पर्दे पर फिर बिखरेगा सुशांत सिंह राजपूत का जलवा,
x
SSR Dhoni Film: हाल ही में धोनी की बायोपिक को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की सुपरहिट फिल्म एम एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी एक बार फिर से सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

SSR Dhoni Film: हाल ही में धोनी की बायोपिक को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की सुपरहिट फिल्म एम एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी एक बार फिर से सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

MS Dhoni The Untold Story Re Release: बॉलीवुड के टैलेंटेड और दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत बेशक हमारे बीच नहीं हैं लेकिन आज भी लोग उनको याद करते हैं और उनकी शानदार फिल्मों के फैन हैं। लोगों ने आज भी पर्दे पर देखना पसंद करते हैं ऐसे में से सुशांत सिंह के करियर की सबसे शानदार फिल्मों का जिक्र किया जाए तो उसमें डायरेक्टर नीरज पांडे के डायरेक्शन में बनी फिल्म एम एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी का नाम जरूर आता है। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि एम एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

'एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी' की होगी री रिलीज

बृहस्पतिवार को स्टार स्टूडियो ने अपने ऑफिशल टि्वटर हैंडल पर एक लेटेस्ट ट्वीट किया है।इस ट्वीट में स्टार स्टूडियो ने कहा कि वह सुशांत सिंह राजपूत स्टारर फिल्म एम एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी को दोबारा से सिल्वर स्क्रीन पर रिलीज करेंगे। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि जब माही फिर से आएंगे तो पूरा इंडिया सिर्फ धोनी धोनी चिल्लाएगा।12 मई को 'एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी' फिल्म सिनेमाघरों में री रिलीज होने जा रही है.

इस ट्वीट में फिल्म का पोस्टर भी शामिल किया गया है जिस पर लिखा है माही फिर आ रहा है भारतीय पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी की विरासत की गाथा को दोबारा से दिखाने के लिए फिल्म एम एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी को बड़े पर्दे पर रिलीज किया जा रहा है

एम एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी में महेंद्र सिंह धोनी का किरदार दिवंगत अभिनेता बॉलीवुड स्टार सुशांत सिंह राजपूत ने निभाया था यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपर हिट रही थी बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार साल 2016 में रिलीज हुई 'एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी' (MS Dhoni The Untold Story) ने बॉक्स ऑफिस पर 133.04 करोड़ की बंपर कमाई की थी.

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि एम एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की सुपरहिट फिल्म एम एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी एक बार फिर से सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

Next Story