मुम्बई

मुंबई में हालात वुहान जैसे, एक दिन में 218 नए मामले, 10 की मौत

Shiv Kumar Mishra
10 April 2020 2:28 PM GMT
मुंबई में हालात वुहान जैसे, एक दिन में 218 नए मामले, 10 की मौत
x
Mumbai corona cases: मुंबई में कोरोना के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ने लगी है। शुक्रवार को कुल 218 मामले सामने आए और 10 लोगों की मौत हो गई। मुंबई में कोरोना के मरीजों की संख्या 993 हो चुकी है।


मुंबई महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई बुरी तरह से कोरोना की चपेट में है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के हालात धीरे-धीरे चीन के वुहान जैसे होने लगे हैं। शुक्रवार को एक ही दिन में सिर्फ मुंबई में कोरोना के 218 नए मामले सामने आए। साथ ही साथ कोरोना के 10 मरीजों ने दम तोड़ दिया। अब तक मुंबई शहर में ही कुल 64 लोगों की कोरोना के चलते मौत हो चुकी है।

बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने शुक्रवार को बताया कि शुक्रवार को कुल 218 मरीजों को कोरोना संक्रमित पाया गया। इस प्रकार मुंबई में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 993 हो गई है। मुंबई में कोरोना के कुल मरीजों 64 हो गई है। शुक्रवार को ही मुंबई में 10 लोगों की जान चली गई। वहीं, चार लोग शुक्रवार को ठीक हो गई। मुंबई में कोरोना के चलते कुल ठीक हुए लोगों की संख्या 69 हो चुकी है।

'मातोश्री' से धारावी तक फैला कोरोना

मुंबई में कोरोना का हाल यह है कि एक तरफ झुग्गी-बस्ती वाले इलाके धारावी में भी कोरोना के मामले पाए गए हैं। दूसरी तरफ मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के घर 'मातोश्री' के पास एक चायवाले को भी कोरोना से संक्रमित पाया गया था। इन घटनाओं के बाद 'मातोश्री' के आसपास के इलाकों को पूरी तरह से सैनिटाइज किया गया। दूसरी, तरफ धारावी में सभी दुकानें बंद कर दी गई हैं।

Next Story