- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुम्बई
- /
- TRP स्कैम केस में...
TRP स्कैम केस में मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, रिपब्लिक टीवी के CEO विकास खानचंदानी गिरफ्तार
मुंबई : रिपब्लिक टीवी के सीईओ विकास खानचंदानी को गिरफ्तार कर लिया गया है। हाल ही में मुंबई पुलिस द्वारा दर्ज टीआरपी हेराफेरी केस में गिरफ्तार किया गया है। आपको बता दें कि इस केस में उनसे कई बार पूछताछ की जा चुकी है। इससे पहले वरिष्ठ पत्रकार और चैनल के प्रधान संपादक अर्नब गोस्वामी को भी मुंबई पुलिस ने एक पुराने केस में गिरफ्तार किया था। हालांकि बाद में उन्हें कोर्ट से जमानत मिल गई थी।
Mumbai Police arrest Republic TV CEO Vikas Khanchandani in alleged TRP manipulation case. #Maharashtra
— ANI (@ANI) December 13, 2020
रिपब्लिक टीवी के वितरण प्रमुख घनश्याम सिंह को भी इससे पहले कथित फर्जी टीआरपी (टेलीविजन रेटिंग प्वांट) मामले में गिरफ्तार किया गया था। मजिस्ट्रेट ने घनश्यान सिंह को 13 नवंबर तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया था।
विकास खानचंदानी की गिरफ्तारी से पहले मुंबई पुलिस के क्राइम ब्रांच द्वारा 12 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। उल्लेखनीय है कि टीआरपी घोटाले का खुलासा पिछले महीने तब हुआ जब ब्रॉडकास्ट ऑडिंयस रिसर्च काउंसिल (बार्क) ने हंसा रिसर्च ग्रुप के जरिये शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि कुछ चैनल टीआरपी के आंकड़ों में छेड़छाड़ कर रहे हैं।
रिपब्लिक टीवी प्रधान संपादक अर्नब गोस्वामी के खिलाफ चार्जशीट दायर
महाराष्ट्र पुलिस ने अर्नब गोस्वामी के खिलाफ 2018 के खुदकुशी के लिए उकसाने के मामले में में चार्जशीट फाइल कर दी थी। महाराष्ट्र पुलिस ने अलीबाग की एक अदालत के समक्ष चार्जशीट दायर की गई थी। मीडिया रिपोर्ट में सरकारी वकील की ओर से बताया गया था कि पुलिस की चार्जशीट में अर्नब गोस्वामी के अलावा दो और लोग फिरोज शेख और नीतीश सारदा का नाम शामिल है।
बता दें कि रिपब्लिक टीवी के प्रधान संपादक अर्नब गोस्वामी ने गुरुवार को बंबई हाईकोर्ट के समक्ष एक अत्यावश्यक याचिका दायर कर 2018 के अनवय नाइक को खुदकुशी के लिए उकसाने के मामले में आरोप-पत्र दायर करने और आगे की जांच पर रोक लगाने की मांग की थी।