
- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- Tik-Tok पर कही थी ये...
Tik-Tok पर कही थी ये बात, मुंबई पुलिस ने दो युवक किए गिरफ्तार

मुम्बई की डोंगरी पुलिस ने दो टिक टॉक स्टार को गिरफ्तार किया है। ये दोनों वीडियो एप टिकटॉक पर पुलिस का मजाक उड़ा रहे थे। बताया जा रहा है कि इन युवकों के टिकटॉक पर बड़ी संख्या में फॉलोअर हैं। ये दोनों एक बॉलीवुड फिल्म के डायलॉग पर एक्टिंग कर पुलिस का मजाकर उड़ा रहे थे। जब यह वीडियो वायरल हो गया तो पुलिस हरकत में आई और इन दोनों को डोंगरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
बता दें कि कल ही मुंबई पुलिस ने अभिनेता एजाज खान (Ajaz khan) को भी गिरफ्तार किया था। एजाज खान के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने और लॉक डाउन के नियमों का पालन न करने का मामला मुंबई के खार पुलिस थाने में दर्ज हुआ है। एजाज खान पर IPC की धारा 188, 153A, 121,117 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मुंबई पुलिस के अधिकारी ने कहा, "एजाज खान को सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने के आरोप में भारतीय दंड संहिता की धारा 153ए और अन्य धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है। आगे की जांच जारी है।"