लाइफ स्टाइल

6 साल बाद सुनील ग्रोवर की फिर से हुई टीवी जगत में वापसी, अपने कमबैक को लेकर दिए यह इशारे

Anshika
11 April 2023 5:37 PM GMT
6 साल बाद सुनील ग्रोवर की फिर से हुई टीवी जगत में वापसी, अपने कमबैक को लेकर दिए यह इशारे
x
सुनील ने अपने शानदार करियर में एक से बढ़कर मूवीज की है। पर सुनील ग्रोवर पिछले काफी समय से टीवी इंडस्ट्री से दूर है। उनको 6 साल हो गए कपिल शर्मा के शो को छोड़े हुए।

सुनील ने अपने शानदार करियर में एक से बढ़कर मूवीज की है। पर सुनील ग्रोवर पिछले काफी समय से टीवी इंडस्ट्री से दूर है। उनको 6 साल हो गए कपिल शर्मा के शो को छोड़े हुए। अब उन्होंने कुछ संकेत दिया है कि वो शायद टीवी इंडस्ट्री में 6 साल बाद कमबैक कर सकते है। मशहूर कॉमेडियन सुनील ग्रोवर किसी पहचान के मोहताज नही। उनकी कॉमिक टाइमिंग्स, उनकी दमदार एक्टिंग, उनके लाजवाब एक्सप्रेशंस का हर कोई दीवाना है। यही वजह है कि सुनील ग्रोवर एक बड़े अभिनेता के तौर पर गिने जाते है।

सुनील ग्रोवर के इस इंटरव्यू के बाद ये अंदेशा लगाया जा सकता है कि सुनील जल्द ही टीवी जगत में वापसी कर सकते है। पर उन्होंने ये नही बताया कि उनका अगला प्रोजेक्ट कौन स होगा इसपर सस्पेंस बना हुआ है। सुनील ने अबतक टीवी जगत में कई शोज़ कर चुके है। लेकिन उनको असली पहचान कपिल शर्मा के शो से ही मिली। सुनील ग्रोवर ने पिंकविला से बात करते हुए बताया कि, 'टीवी इंडस्ट्री ने ही मुझे बनाया और आज मैं जो कुछ भी हूँ टीवी जगत से ही पहचाना हूँ। आने वाले समय में अगर मुझे कुछ अच्छा प्रोजेक्ट मिलता है तो मैं जरूर करूँगा।'

उन्होंने रिंकू भाभी, डॉक्टर गुलाटी और गुत्थी का किरदार निभा कर लोगों को खूब हंसाया। सुनील ने कपिल शर्मा का शो अनबन होने के बाद छोड़ दिया था जिसके बाद उनकी क़िस्मत बदल गयी।

सुनील अब अपनी नई वेब सीरीज यूनाइटेड कच्च में नज़र आएंगे जिसमे सतीश शाह, सपना पब्बी, ऋचा चड्ढा जैसे बड़े कलाकार है। सुनील इस वेब सीरीज के प्रोमोशन में लगे हुए है तो वही ये भी कयास लगाए जा रहे है कि सुनील को शाहरुख़ खान की 'जवान' में भी देखा जा सकता है। इसकी शूटिंग चालू है और फ़िल्म साल के आखिरी में रिलीज़ होगी।सुनील ग्रोवर ने फ़िल्म में काम तो किया है साथ ही उन्होंने कई ओटीटी सीरीज पर भी काम किया है। सुनील ने फ़िल्म गब्बर इज़ बैक, तांडव, गुडबाई, और कई मूवीज की। इसके साथ ही उनको आखिरी बार सनफ्लार में देखा गया था जिसमे उनके रोल को काफी पसंद किया गया था

Next Story