- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुम्बई
- /
- सुशांत से ये कुछ बड़ी...
सुशांत से ये कुछ बड़ी फिल्में क्यों छीनी गईं? लेकिन बाद में ये फिल्में सुशांत के बाद एक खास ऐक्टर को ही मिलीं!
पुलिस की जांच में अब तक 13 लोगों के बयान दर्ज हो चुके हैं। अब खबर है कि पुलिस आदित्य चोपड़ा, संजय लीला भंसाली, शेखर कपूर और मुकेश भट्ट को पूछताछ के लिए बुला सकती है। 'काई पो छे' से डेब्यू करने के बाद एक प्रॉडक्शन हाउस ने सुशांत से 3 फिल्मों का कॉन्ट्रैक्ट किया था। उस कॉन्ट्रैक्ट के तहत सुशांत की पहली फिल्म 'शुद्ध देसी रोमांस' रिलीज हुई थी। इसके बाद सुशांत को कई और फिल्में ऑफर हुईं लेकिन उन्हें इस कॉन्ट्रैक्ट के कारण उन फिल्मों में कास्ट नहीं किया गया। दूसरी तरफ एक अन्य ऐक्टर भी उसी प्रॉडक्शन हाउस के कॉन्ट्रैक्ट से बंधा हुआ थे लेकिन उसे दूसरे प्रॉडक्शंस की फिल्में करने की इजाजत दे दी गई।
सूत्रों की मानें तो संजय लीला भंसाली अपनी फिल्म 'रामलीला' में सुशांत को लेना चाहते थे लेकिन दूसरे प्रॉडक्शन हाउस के कॉन्ट्रैक्ट के कारण उनसे यह फिल्म छीन ली गई। इसी तरह 'बाजीराव मस्तानी' के लिए भी सुशांत ही भंसाली की पहली पसंद थे। कॉन्ट्रैक्ट के मुताबिक वाणी कपूर के साथ 'बेफिक्रे' सुशांत की फिल्म थी लेकिन उन्हें नहीं मिली क्योंकि सुशांत ने परेशान होकर उस प्रॉडक्शन हाउस से नाता तोड़ लिया था। पुलिस की जांच में गौरतलब बात ये है कि ये सारी फिल्में सुशांत के बाद एक खास ऐक्टर को ही मिलीं और ब्लॉकबस्टर साबित हुईं। जांच का ऐंगल ये भी है कि जब उस ऐक्टर का भी प्रॉडक्शन हाउस के साथ कॉन्ट्रैक्ट था तो उसे दूसरे प्रॉडक्शन हाउस की फिल्में करने की इजाजत मिली लेकिन सुशांत को नहीं। जाहिर सी बात है कि अगर ये फिल्में सुशांत ने की होतीं तो आज सुशांत बॉलिवुड के गिनती के सुपरस्टार्स में से एक होते।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सुशांत के हाथ से बड़ी फिल्में निकलती जा रही थीं लेकिन वह प्रॉडक्शन हाउस उन्हें कॉन्ट्रैक्ट से रिलीज नहीं कर रहा था। इसके बाद तंग आकर सुशांत ने राजकुमार हिरानी की 'पीके' साइन कर ली और उन्होंने अपने पिछले कॉन्ट्रैक्ट की चिंता नहीं की। माना जाता है कि उस बड़े प्रॉडक्शन हाउस से सुशांत का मनमुटाव यहीं से शुरू हु्आ। हालांकि इसके बाद उस प्रॉडक्शन हाउस के साथ 'डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी' फिल्म भी की जो बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली। इसके बाद मशहूर डायरेक्टर शेखर कपूर अपनी फिल्म 'पानी' सुशांत के साथ बना रहे थे लेकिन इसी प्रॉडक्शन हाउस ने इस फिल्म को बनाने से इनकार कर दिया और फिल्म नहीं बनी। शेखर कपूर ने खुद भी बताया है कि सुशांत ने इसके लिए कितनी मेहनत की थी और इस फिल्म के बंद होने के बाद वह रो तक पड़े थे। बताया जाता है कि इस फिल्म के लिए सुशांत ने सब कुछ छोड़कर 11 महीने तक लगातार मेहनत की थी।
इसके बाद सुशांत सिंह राजपूत ने करण जौहर के प्रॉडक्शन हाउस की फिल्म 'ड्राइव' साइन की। इस फिल्म को बड़े पर्दे के बजाय ऑनलाइन रिलीज किया गया। बताया जाता है कि उस समय तर्क यह दिया गया कि फिल्म को डिस्ट्रीब्यूटर्स नहीं मिल रहे हैं। ओटीटी पर रिलीज हुई यह फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हुई। पुलिस के गले यह बात नहीं उतर रही है कि इतने बड़े प्रॉडक्शन हाउस को आखिर डिस्ट्रीब्यूटर्स क्यों नहीं मिल रहे थे। हालांकि सुशांत की आखिर में रिलीज हुई फिल्म 'छिछोरे' थिअटर्स में रिलीज भी हुई और अच्छी चली। पुलिस इस ऐंगल से भी जांच कर रही है कि आखिर जब एक 'खास' प्रॉडक्शन हाउस का कॉन्ट्रैक्ट अन्य ऐक्टर्स के साथ भी था तो उन्हें बाहर की फिल्में क्यों करने दी गईं और सुशांत से कुछ बड़ी फिल्में क्यों छीनी गईं?