मुम्बई

सुशांत सुसाइड केस : बिहार पुलिस की टीम पहुंची मुंबई क्राइम ब्रांच ऑफिस, जांच शुरू, ये हैं बड़े अपडेट

Arun Mishra
29 July 2020 7:51 AM GMT
सुशांत सुसाइड केस : बिहार पुलिस की टीम पहुंची मुंबई क्राइम ब्रांच ऑफिस, जांच शुरू, ये हैं बड़े अपडेट
x
सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड मामले में मुंबई पुलिस संग बिहार पुलिस भी एक्टिव नजर आ रही है.

मुंबई : एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के पापा केके सिंह ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है. रिया के ऊपर सुशांत का पैसा हड़पने जैसे कई गंभीर आरोप लगाए हैं. एफआईआर पटना में दर्ज कराई गई. अब इस मामले में जांच-पड़ताल के लिए के लिए बिहार पुलिस की टीम मुंबई क्राइम ब्रांच के ऑफिस पहुंच गई है.

सुशांत केस में बिहार पुलिस एक्टिव

अब सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड मामले में मुंबई पुलिस संग बिहार पुलिस भी एक्टिव नजर आ रही है. रिया के खिलाफ FIR दर्ज होने के बाद कई इस केस के कई समीकरण बदल गए हैं. इस समय रिया चक्रवर्ती को इस मामले की सबसे अहम कड़ी बताया जा रहा है. अब अटकले और कयास तो कई तरह के लगाए जा रहे हैं लेकिन बिहार पुलिस ने अभी इस मामले के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी है. मुंबई पहुंची बिहार पुलिस की टीम ने अभी किसी भी तरह की जानकारी देने से मना कर दिया है.

अब एक तरफ बिहार की एक टीम मुंबई पुलिस संग काम करने जा रही है, तो वही दूसरी तरफ बिहार में भी पुलिस ने इस मामले में पूछताछ शुरू कर दी है. सुशांत की बहन मीतू सिंह का स्टेटमेंट रिकॉर्ड किया जाएगा. रिया के खिलाफ FIR दर्ज होने के बाद मीतू का ये पहला स्टेटमेंट होगा, इसलिए इसे काफी अहम माना जा रहा है. इससे पहले भी मुंबई पुलिस मीतू सिंह से पूछताछ कर चुकी है. उस समय उन से सुशांत के रिया संग रिश्तों को लेकर पूछताछ की गई थी.

रिया के घर पहुंची वकीलों की टीम

वहीं रिया चक्रवर्ती की बात करें तो FIR के बाद से उनका अभी तक कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है. ये जानकारी जरूर मिली है कि एक्ट्रेस अपने वकील के माध्यम से अग्रिम जमानत की अपील कर सकती हैं. बताया जा रहा है कि शहर के मशहूर वकील सतीश मानशिंदे की एक टीम रिया के घर पहुंची है। यह भी कहा जा रहा कि रिया की वकीलों टीम कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

ये लगे हैं रिया पर आरोप

सुशांत के पिता केके सिंह ने अपनी रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि रिया चक्रवर्ती ने सुशांत के साथ 15 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की है। इसके अलावा उन्होंने रिया पर सुशांत को धमकाने का भी आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि सुशांत के अकाउंट में 17 करोड़ रुपये थे।

रिया ने सुशांत के घर से उठाया सामान?

केके सिंह की रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि रिया ने सुशांत के निधन से पहले घर से कैश, कागजात, लैपटॉप, क्रेडिट कार्ड और सुशांत के पासवर्ड चुराने का भी आरोप लगाया गया है। हालांकि पुलिस ने अभी तक रिया से कुछ भी हासिल नहीं किया है।

Next Story