मुम्बई

कांग्रेस में शामिल हुईं अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर, इस सीट से लड़ सकतीं हैं लोकसभा चुनाव

Special Coverage News
27 March 2019 8:43 AM GMT
कांग्रेस में शामिल हुईं अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर, इस सीट से लड़ सकतीं हैं लोकसभा चुनाव
x
उर्मिला मातोंडकर ने चमत्कार, नरसिम्हा, रंगीला, जुदाई, सत्या, कौन, भूत, मस्त, दिल्लगी, जंगल जैसी फिल्मों में काम किया है।

नई दिल्ली : बॉलीवुड की रंगीला गर्ल यानी उर्मिला मातोंडकर आज कांग्रेस में शामिल हो गईं। उनकी एक तस्वीर भी सामने आई है। अब उर्मिला बॉलीवुड से अलग राजनीति में अपना हाथ आजमाएंगी। खुद राहुल गांधी ने उनका फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया और सदस्यता ग्रहण कराई।

कांग्रेस उर्मिला को चुनाव लड़वाने की तैयारी में है। कांग्रेस में उनके शामिल होने की चर्चा काफी समय से चल रही थी। आज वह कांग्रेस नेता संजय निरुपम के साथ दिल्ली पहुंची और यहां उन्होंने पार्टी अध्यक्ष और अन्य लोगों से मिलीं।

रिपोर्ट के मुताबिक उर्मिला मुंबई उत्तर लोकसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनावों में खड़ी हो सकती हैं। मुंबई की छह लोकसभा सीट पर 29 अप्रैल को मतदान होना है। अगर रिपोर्ट सही होती है तो उर्मिला मातोंडकर की टक्कर भारतीय जनता पार्टी के मौजूदा सांसद गोपाल शेट्टी से होगा। इस सीट को भाजपा का गढ़ माना जाता है।

उर्मिला मातोंडकर ने चमत्कार, नरसिम्हा, रंगीला, जुदाई, सत्या, कौन, भूत, मस्त, दिल्लगी, जंगल जैसी फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा उन्होंने मराठी और साउथ की फिल्मों में भी काम किया है।


Next Story