
- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- Sharad Pawar : NCP...
Sharad Pawar : NCP प्रमुख शरद पवार की तबीयत बिगड़ी, मुंबई के अस्पताल में कराए गए भर्ती

महाराष्ट्र : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के सुप्रीमो शरद पावर की तबीयत सोमवार को बिगड़ गई। सेहत बिगड़ने पर राकांपा प्रमुख को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पवार के स्वास्थ्य के बारे में पार्टी की ओर से एक बयान जारी किया गया है। एनसीपी का कहना है कि अस्पताल से पार्टी प्रमुख पवार की दो नवंबर को छुट्टी हो सकती है। इसके बाद वह चार एवं पांच नवंबर को शिरडी में आयोजित होने वाले पार्टी के शिविर में हिस्सा लेंगे।
अप्रैल में भी अस्पताल में भर्ती हुए थे पवार
पवार को इससे पहले गत 11 अप्रैल को अस्पताल में भर्ती किया गया था। इसके अगले दिन उनकी गालब्लैडर की सर्जरी होनी थी। जांच में एनसीपी प्रमुख के गालब्लैडर में पथरी होने की बात सामने आई थी। शिरडी में पार्टी के कार्यक्रम में शरीक होने के अलावा पवार आठ नवंबर को कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल होने वाले हैं। राहुल की अगुवाई में चल रही यह पदयात्रा आगामी सात नवंबर को महाराष्ट्र के नांदेड़ में प्रवेश करेगी।
राष्ट्रवादी काँग्रेस पक्षाचे राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय शरद पवार साहेब यांची प्रकृती ठीक नसल्यामुळे पुढील तीन दिवस पवार साहेबांना मुंबईतील ब्रीज कॅन्डी रुग्णालयात उपचारासाठी दाखल करण्यात येणार आहे. #NCP pic.twitter.com/YpjqjcFw1E
— NCP (@NCPspeaks) October 31, 2022
इस यात्रा के बारे में पवार ने कुछ दिनों पहले कहा कि कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण और बालासाहेब थोराट ने उनसे मुलाकात की और इस पदयात्रा में शामिल होने का आग्रह किया। गत 23 अक्टूबर को पवार ने कहा कि समाज में नफरती सोच दूर करने एवं लोगों को एकजुट करने के उद्देश्य से कांग्रेस ने यह पदयात्रा शुरू की है। कांग्रेस की इस पहल में विपक्षी दलों को शामिल होना चाहिए।