पुणे

मराठा आरक्षण को लेकर जरांगे की CM शिंदे को चेतावनी, कहा- 'अब या तो मेरी अर्थी उठेगी या जश्न होगा'

Sonali kesarwani
14 Oct 2023 10:29 AM GMT
मराठा आरक्षण को लेकर जरांगे की CM शिंदे को चेतावनी, कहा- अब या तो मेरी अर्थी उठेगी या जश्न होगा
x
जरांगे ने शुक्रवार को राज्यभर के सभी मराठा समुदाय को कुंबी प्रमाण पत्र देने की मांग की है। कुंबी अन्य पिछड़ी जाति के तहत आरक्षण का लाभ मिलता है। उन्होंने कहा कि मांग पूरी नहीं होने की स्थिति में वह 24 अक्तूबर को समुदाय को संबोधित करेंगे।

महाराष्ट्र के मराठा आरक्षण की मांग करने वाले कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने शनिवार को सरकार के खिलाफ आंदोलन तेज करने की धमकी दी है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार नौकरियों और शिक्षा में मराठा समुदाय को आरक्षण प्रदान करने में विफल रहती तो वह 24 अक्तूबर के बाद वह अपना आंदोलन तेज कर देंगे। जालना जिले के अंतरवाली सराती गांव में लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, 24 अक्तूबर के बाद या तो मेरी अर्थी उठेगी या फिर समुदाय की जीत का जश्न मनेगा। 40 वर्षीय कार्यकर्ता ने मराठा समुदाय के लिए आरक्षण लागू करने के मामले में सरकार को 40 दिन का समय दिया है।

24अक्टूबर को करेंगे समुदाय को संबोधित

जरांगे ने शुक्रवार को राज्यभर के सभी मराठा समुदाय को कुंबी प्रमाण पत्र देने की मांग की है। कुंबी को अन्य पिछड़ी जाति के तहत आरक्षण का लाभ मिलता है। उन्होंने कहा कि मांग पूरी नहीं होने की स्थिति में वह 24 अक्तूबर को समुदाय को संबोधित करेंगे। इसी के साथ उन्होंने अपने समर्थकों से विरोध प्रदर्शन के दौरान शांति बनाए रखने की भी मांग की है।

राज्य मंत्री और डिप्टी सीएम पर लगाया आरोप

जरांगे ने राज्य मंत्री और राकांपा नेता छगन भुजबल पर प्रदर्शन के दौरान सात करोड़ एकत्रित करने का आरोप लगाया है। उन्होंने इसके साथ ही डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और वकील गुणरतन सदावर्ते पर मराठा समुदाय को भड़काने का भी आरोप लगाया है। कार्यकर्ता ने कहा, 'मराठा समुदाय ने फडणवीस को बहुत कुछ दिया। अगर आप मराठा समुदाय को आरक्षण दिलाओगे तो समुदाय के लोग आपका बहुत सम्मान करेंगे।' उन्होंने महाराष्ट्र सरकार पर मराठा आरक्षण की सुविधा के लिए सर्वेक्षण नहीं कराने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार को मराठों को आरक्षण देने के लिए कोटा सीमा को 50 प्रतिशत से अधिक बढ़ाने पर विचार करना चाहिए। शनिवार को अपने संबोधन से पहले जरांगे ने मराठा राजा छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति के सामने पूजा भी की।

Also Read: Big FM शुरू करने का जा रहा है हॉरर शो ‘अभिशप्त’, 10 से 12 मिनट का होगा हर एपिसोड

Sonali kesarwani

Sonali kesarwani

    Next Story