Archived

मुंबई सीरियल बम ब्लास्ट के आरोपी ताहिर मर्चेंट की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

Vikas Kumar
18 April 2018 10:02 AM GMT
मुंबई सीरियल बम ब्लास्ट के आरोपी ताहिर मर्चेंट की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत
x
1993 के मुंबई सीरियल बम ब्लास्ट केस में फांसी की सजा पाए ताहिर मर्चेंट की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है। वह दाऊद और याकूब का बेहद करीबी माना जाता था।

मुंबई : 1993 के मुंबई सीरियल बम ब्लास्ट केस में फांसी की सजा पाए ताहिर मर्चेंट की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है। वह दाऊद और याकूब का बेहद करीबी माना जाता था।

ताहिर मर्चेंट यरवडा जेल में बंद था। उसकी तबीयत खराब होने के बाद पुणे के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। विशेष टाडा अदालत ने ताहिर मर्चेंट सहित पांच दोषियों को फांसी की सजा सुनाई थी। उस पर ब्लास्ट के लिए फंडिंग और ट्रेनिंग दिलाने का आरोप था।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यरवडा जेल में सजा काट रहे ताहिर मर्चेंट को रात में 3 बजे छाती में दर्द के शिकायत के बाद पुणे के सैसन अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां 3 बजकर 45 मिनट पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

आपको बता दें कि 1993 के मुंबई सीरियल बम ब्लास्ट केस का मुख्य आरोपी में से एक ताहिर मर्चेंट को आबू धाबी से सीबीआइ ने 2010 में गिरफ्तार किया था। तब से ही वह पुणे के यरवडा जेल में अपनी सजा काट रहा था।

ताहिर मर्चेंट याकूब मेनन का बेहद करीबी था। याकूब को पहले ही फांसी दे दी गई है। ताहिर मर्चेंट ने धमाके के बाद कई लोगों को दुबई बुलाया था। वहां उन्हें हथियारों की ट्रेनिंग के लिए पाकिस्तान भिजवाया। ताहिर ने पाकिस्तान ट्रेनिंग के लिए जाने वाले लोगों के लिए यात्रा दस्तावेज और पैसे उपलब्ध कराए थे।

Next Story