- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- संजय निरुपम का ट्वीट,...
संजय निरुपम का ट्वीट, राहुल गांधी की रैली में निकम्मा कहां था? कांग्रेस में मचा हड़कंप!
मुंबई : महाराष्ट्र में एक तरफ कांग्रेस जहां सत्ता में वापसी के लिए जोर लगा रही है, वहीं पार्टी के भीतर मचा घमासान उसके लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है। पूर्व मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरुपम बागी तेवर अपनाए हुए हैं। अब उन्होंने ट्वीट के जरिए एक बार फिर कांग्रेस के लिए फजीहत की स्थिति पैदा कर दी है। इस ट्वीट में निरुपम ने लिखा, 'राहुल गांधी की रैलियों में वह निकम्मा क्यों अनुपस्थित था?' हालांकि उन्होंने ट्वीट में किसी नेता के नाम का जिक्र नहीं किया है।
बता दें कि टिकट बंटवारे में अपनी सिफारिशों को दरकिनार किए जाने से पार्टी छोड़ने की धमकी दे चुके निरुपम का बागी तेवर जारी है। पार्टी के भीतर राहुल गांधी के खिलाफ साजिश और उनके करीबियों को चुन-चुनकर निशाना बनाने का निरुपम आरोप लगा चुके हैं। निरुपम ने सीनियर लीडर और महाराष्ट्र के लिए कांग्रेस के प्रभारी महासचिव मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ भी मोर्चा खोल दिया है। अब उन्होंने नए ट्वीट से फिर माहौल गर्मा दिया है।
ट्वीट कर सफाई भी दी
अपने ट्वीट में निरुपम ने लिखा, 'राहुल गांधी की मुंबई रैलियों में मेरी अनुपस्थिति के बारे में अटकलें और संदेह निरर्थक हैं। एक महत्वपूर्ण पारिवारिक समारोह के कारण मैं पूरे दिन व्यस्त रहा। इस बारे में मैं पहले से सूचित कर दिया था। वह मेरे नेता हैं और हमेशा बने रहेंगे। लेकिन निकम्मा अनुपस्थित क्यों था?'
निरुपम के ट्वीट से मचा हंगामा
इस ट्वीट मे निरुपम ने किसी नेता का नाम नहीं लिया है। हालांकि इस ट्वीट के बाद राजनीतिक गलियारों में अलग-अलग अटकलें भी तेज हैं। उधर, इस ट्वीट के बाद भीतरी घमासान में घिरी कांग्रेस के लिए फिर फजीहत की स्थिति बन गई है।
खड़गे पर बोला था हमला
इससे पहले निरुपम ने ट्वीट कर महाराष्ट्र के लिए कांग्रेस के प्रभारी महासचिव मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ मोर्चा खोला था। खड़गे पर तानाशाही रवैया अपनाने और पार्टी को खत्म करने के रास्ते पर चलने का आरोप लगाया था। उन्होंने खड़गे पर अपने खिलाफ साजिश रचने का भी आरोप लगाया था। उन्होंने चुनाव प्रचार में हिस्सा न लेने का भी ऐलान किया था।