Archived

#Budget2016 : जेटली के 'आम बजट' की ख़ास बातें, जानें- क्या हुआ सस्ता - क्या हुआ महंगा

Special News Coverage
29 Feb 2016 7:33 AM GMT
जेटली के 'आम बजट' की ख़ास बातें

नई दिल्ली : वित्त मंत्री अरुण जेटली एनडीए सरकार का दूसरा पूर्ण बजट संसद में पेश कर रहे हैं। इससे पहले विपक्ष ने हंगामा किया जिस पर वैंकेया नायडू ने सख्त एतराज जताया। अरुण जेटली ने कविता सुनाकर जताए मजबूती के इरादे, पीएम मोदी ने थपथपाई मेज।

Budget 2016 : जेटली के बजट की ख़ास बातें ?

- अरुण जेटली का बजट भाषण खत्म। संसद में सहमति से रखा गया फाइनैंस बिल 2016।
- छोटी गाड़ियों पर एक फीसदी का अतिरिक्त टैक्स लगेगा।
- टैक्स मामलों के जल्द निपटारे के लिए 11 नए टैक्स ट्राइब्यूनल्स का गठन किया जाएगा: अरुण जेटली
- जिनके पास पैन कार्ड नहीं है, उनका टीडीएस अब ज्यादा नहीं कटे, इसके लिए नियमों में बदलाव किया जाएगा: अरुण जेटली
- सोने और हीरे के गहने महंगे।
- FRBM ऐक्ट के औचित्य पर विचार होना चाहिए। इसके लिए एक कमिटी का गठन किया जाएगा: अरुण जेटली
- बजट से शेयर मार्केट काफी निराश। निफ्टी और सेंक्सेस में भारी गिरावट।
- 0.5 फीसदी होगा कृषि कल्याण सेस, जो हर टैक्सेबल सर्विस पर लगेगा: अरुण जेटली
- 10 लाख से अधिक की गाड़ी खरीदना होगी महंगी। 35 लाख तक के होम लोन पर टैक्स में 50 हजार की छूटः अरुण जेटली
- हर टैक्सेबल सर्विस पर कृषि कल्याण सेस लगाया जाएगा: अरुण जेटली
- बीड़ी छोड़कर हर तंबाकू उत्पाद महंगा।
- एसयूवी गाड़ी पर 4 फीसदी टैक्स बढ़ाया गया।
- हर तरह की गाड़ियां महंगी। अमीरों पर सरचार्च 12 फीसदी से बढ़कर 15 फीसदी।
- डीजल गा़ड़ी पर 2.5 फीसदी टैक्स बढ़ा।
- 1 करोड़ से ज्यादा आय वालों पर सरचार्ज बढ़ा।
- 10 लाख रुपये से ज्यादा महंगी कार महंगी
- पहली बार मकान खरीदने वाले लोगों को राहत। अगर मकान की कीमत 50 लाख से ज्यादा नहीं है तो आपको ब्याज में 50 हजार रुपये की अतिरिक्त छूट मिलेगी: अरुण जेटली
- एक अप्रैल, 2017 से हम GAAR लागू करने के लिए प्रतिबद्ध हैं: अरुण जेटली
- दीन दयाल ग्राम ज्योति योजना के तहत आने वाली सुविधाओं के सर्विस टैक्स में छूट दी जाएगी: अरुण जेटली
- संसद में स्टार्टअप इंडिया के लिए बिल पेश किया जाएगा, ताकि एक दिन में ही स्टार्टअप का रजिस्ट्रेशन किया जा सके: अरुण जेटली
- टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं
- कॉर्पोरेट टैक्स छूट धीरे-धीरे खत्म होगी: अरुण जेटली
- इनकम टैक्स स्लैब में नहीं किया गया है कोई बदलाव: अरुण जेटली
- अगर कोई संपत्ति बेचकर स्टार्टअप शुरू करेगा तो उस पर कैपिटेल गेन टैक्स नहीं लगेगा: अरुण जेटली
- 5 लाख से कम आय वाले व्यक्तिगत करदाताओं को 87 ए के तहत 3 हजार टैक्स छूट मिलेगी: अरुण जेटली
- पांच लाख तक आमदनी वालों को पांच हजार रुपये तक फायदा होगा: अरुण जेटली
- किराये पर रहने वालों को रहात। 80GG की लिमिट 24 हजार से बढ़ाकर 60 हजार रुपये कर दी है: अरुण जेटली
- छोटे करदाताओं को राहत देगी सरकार: अरुण जेटली
- 7वें वेतन आयोग की सिफारिश के लिए कमिटी बना दी गई है: अरुण जेटली
- दालों की कीमतें कम करने के लिए बफर स्टॉक की व्यवस्था होगी। डाकघर में शुरू किए जाएंगे एटीएमः अरुण जेटली
- पीएम मुद्रा योजना के बजट में 1 लाख 80 हजार करोड़ रुपये का इजाफा किया गया है: अरुण जेटली
- ई-मार्केटिंग प्लैटफॉर्म इसी साल शुरू होगा...
- पीएम मुद्रा योजना का बजट 1 लाख करोड़ तक स्वीकृत कर दिया गया है ताकि 2.5 करोड़ ऋणी लोगों को इससे जोड़ो जा सके: अरुण जेटली
- क्वॉलिटी एजुकेशन पर जोर...
- पब्लिक मनी गरीब और जरूतमंद लोगों तक बिना किसी लीक के पहुंचनी चाहिए: अरुण जेटली
- सरकारी बैंकों में 50 फीसदी तक हिस्सेदारी करने पर विचार: अरुण जेटली
- सरकारी बैंकों के लिए 25 हजार करोड़ का फंड रखा गया है। अगर और जरूरत पड़ेगी तो उसके संसाधन तलाशे जाएंगे: अरुण जेटली
- बैंकरप्सी बिल अगले वित्तीय वर्ष में लाया जाएगा: अरुण जेटली
- इंटीग्रेटेड डेटा ऐनालिसिस के लिए नया फाइनैंशन डेटा मैनेजमेंट सेंटर खोला जाएगा: अरुण जेटली
- विनिवेश विभाग का नाम अब 'दीपम' होगा: अरुण जेटली
- फूड प्रॉडक्ट्स के लिए 100 फीसदी एफडीआई,.,
- स्वच्छ भारत अभियान के लिए 9000 करोड़ का आवंटन : वित्त मंत्री
- परमाणु विद्युत उत्पादन के लिए 3000 करोड़ रुपये निर्धारित: अरुण जेटली
- पहले तीन वर्षों के लिए सभी नये कर्मचारियों के लिए सरकार 8.33% कर्मचारी भविष्‍य निधि में अंशदान करेगी: अरुण जेटली
- 160 हवाई अड्डों का विकास किया जाएगा: अरुण जेटली
- पीएम ग्राम सड़क योजना समेत देश के रोड प्रॉजेक्ट्स के लिए सरकार ने 97 हजार करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया है: अरुण जेटली
- ग्रामीण भारत के लिए डिजिटल लिट्रेसी स्कीम लाई जाएगी: अरुण जेटली
- 2016-17 में बनेंगे 10 हजार किलोमीटर हाइवे
- हायर एजुकेशन फाइनैंसिंग के लिए 1000 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है: अरुण जेटली
- इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए कुल 2,21,246 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है: अरुण जेटली
- प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के लिए 19,000 करोड़ रुपए का आवंटन: जेटली
- नए वित्तीय वर्ष में नैशनल हाइवेज को 10,000 किलोमीटर और स्टेट हाइवेज को 50 हजार किलोमीटर तक बढ़ाया जाएगा: अरुण जेटली
- नए कर्मचारियों का पीएफ तीन साल तक सरकार देगी। ईपीएफ के लिए 1000 करोड़ रुपये का फंड देगी सरकार: अरुण जेटली
- मनरेगा के लिए 38,500 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है: अरुण जेटली
- राज्य हाइवेज को नैशनल हाइवेज में बदलेंगे: अरुण जेटली
- मोटर वीइकल ऐक्ट में बदलाव किया जाएगा: अरुण जेटली
- वरिष्ठ नागरिकों को अतिरिक्त 30000 रुपए की स्वास्थ्य सेवाओं में छूट: अरुण जेटली
- पीएम जन औषधि योजना के तहत 300 जेनरिक ड्रग स्टोर खोले जाएंगे: अरुण जेटली
- रोड्स और रेल पर कुल बजट 2 लाख 18 हजार करोड़ रुपये होगा: अरुण जेटली
- 55000 करोड़ का बजट रोड और हाइवेज के लिए आवंटित किया जा रहा है: अरुण जेटली
- गरीब महिलाओं को एलपीजी कनेक्शन देने के लिए 2000 करोड़ का मेगा प्रॉजेक्ट ला रहे हैं: अरुण जेटली
- डिजिटल लिट्रेसी स्कीम के तहत 6 करोड़ ग्रामीण देशवासियों को जोड़ा जाएगाः अरुण जेटली
- जन औषधि योजना के लिए 2016-17 में 300- दवाई की दुकानें शुरू की जाएंगी: अरुण जेटली
- सरकार नई स्वास्थ्य योजना ला रही है। इसके तहत हर परिवार को एक लाख तक की मेडिकल सुविधाएं दी जा सकेंगीः अरुण जेटली
- पीएम कौशल विकास योजना के तहत अगले तीन साल में 1 करोड़ युवाओं को ट्रेनिंग देने का लक्ष्य है: अरुण जेटली
- नैशनल स्किल डिवेलपमेंट स्कीम के तहत 76 लाख युवाओं का ट्रेनिंग दी जा चुकी है: अरुण जेटली
- अरुण जेटली की पूरी कविता...कश्ती चलाने वालों ने जब हार के दी पतवार हमें,जब लहर-लहर तूफान मिले और मौज-मौज मझधार हमें।फिर भी दिखाया है हमने और फिर यह दिखा देंगे सबको,कि इन हालात में आता है दरिया पार करना हमें।
- देशभर में 1500 मल्टी ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट्स खोलने के लिए 1700 करोड़ रुपये का बजट: अरुण जेटली
- स्वच्छ भारत मिशन के लिए 9 हजार करोड़ रुपये का बजट रखा गया है: अरुण जेटली
- क्वालिटी एजुकेशन के लिए 62 और नवोदय विद्यालय खोले जाएंगे: अरुण जेटली
- MSME के तहत नैशनल एसटी-एसटी हब बनाया जाएगा, जिसके जरिए इन जाति के युवाओं प्रफेशनल राय दी जाएगी: अरुण जेटली
- स्टैंडअप इंडिया स्कीम के तहत एससी-एसटी कैटिगरी के युवाओं और महिलाओं को दिया जाएगा जॉब प्रवाइ़डर बनने का मौका: अरुण जेटली
- नैशनल डायलसिस सर्विस प्रोग्राम का ऐलान किया। इसकी सुविधा जिला अस्पतालों में मिलेगी: अरुण जेटली
- 1 मई, 2018 तक 100 गांवों का विद्युतीकरण कर लिया जाएगा: अरुण जेटली
- अरुण जेटली ने किया नई बीमा योजना का ऐलान। बुर्जुगों को मिलेगी खास रियायत।
- किसानों पर कर्ज का बोझ कम करने के लिए 15000 करोड़ रुपए का बजट आवंटित किया है: अरुण जेटली
- 87,761 करोड़ रुपये का बजट रूरल सेक्टर के लिए आवंटित किया गया है: अरुण जेटली
- प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लिए 5500 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है: अरुण जेटली
- ग्रामीण सड़क योजना के लिए 19 हजार करोड़ रुपए वित्तीय वर्ष 2017 के लिए आवंटित किए गएः अरुण जेटली
- 5,543 गांवों का विद्युतीकरण किया जा चुका है।
- 2.7 लाख करोड़ की फंड ग्राम पंचायत और नगर निगम को दिया जाएगा। 80 लाख रुपये हर ग्राम पंचायत और 21 करोड़ रुपये छोटे कस्बों को संवारने के लिए दिए जाएंगे। इसका काम पंचायती राज मंत्रालय के तहत होगा।
- पांच लाख एकड़ भूमि को जैविक खेती के लिए तैयार किया जा चुक है: अरुण जेटली
- इस वक्त जब वैश्विक बाजार कमजोर है हमें अपने घरेलू बाजार पर ध्यान देना होगा। हमारी कोशिश है कि भारतीय अर्थव्यवस्था की गति मंद न पड़ेः अरुण जेटली
- बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की जयंती पर एक केंद्रीय कृषि बाजार का ई-प्लेटफॉर्म देश को समर्पित किया जाएगा।
- कृषि विकास केंद्रों के तहत 50 लाख इनाम राशि के राष्ट्रीय प्रतियोगताएं कराई जाएंगी।
- सरकार ने परंपरागत कृषि विकास योजना, ऑर्गैनिक चेन फार्मिंग जैसी योजनाओं के तहत करीब 400 करोड़ रुपये का बजट दिया गया है।
- जीडीपी की विकास दर 7.6 फीसदी: जेटली
- नाबार्ड को 20 हजार करोड़ रुपये का बजट दिया जा रहा है, ताकि वह कृषि व किसानों के लिए योजनाओं को लागू कर सके: अरुण जेटली
- 2022 तक हम किसानों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं: अरुण जेटली
- कृषि व किसान कल्याण के तहत हम किसानों को इनकम सिक्यॉरिटी देना चाहते हैं। इसके लिए 35,984 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया जा रहा है: अरुण जेटली
- मेरा बजट 9 स्तंभों पर आधारित है: अरुण जेटली
- 7वें वेतन आयोग और ओआरओपी को देखते हुए हमें अपने खर्चों की प्राथमिकता तय करनी है: अरुण जेटली
- फॉरेक्स रिजर्व अब तक के सबसे ऊंचे स्तर 350 बिलियन डॉलर पर पहुंच गया है: अरुण जेटली
- भारत की जीडीपी की वृद्धि दर 7.6 तक पहुंच आई है: अरुण जेटली
- सीपीआई इन्फ्लेशन घटकर 5.4 फीसदी पर आ गई है: अरुण जेटली
- आसमानी और सुल्तानी दोनों बलों ने हमें परेशान किया है: अरुण जेटली
- करंट अकाउंट डेफिसिट 18.4 बिलियन डॉलर से घटकर 14 बिलियन डॉलर आ गया है: अरुण जेटली
Next Story