Archived

फॉर्चून : दुनिया के 50 महान नेताओं की लिस्ट में भारत की ओर से केजरीवाल शामिल

Special News Coverage
25 March 2016 6:53 AM GMT
अरविंद केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल


नई दिल्ली : मशहूर अंग्रेजी पत्रिका फॉर्चून ने दुनिया भर के 50 महान नेताओं की लिस्ट जारी की है। इस सूची में शीर्ष पर हैं ई-कॉमर्स कंपनी 'अमेजन' के संस्थापक 52 वर्षीय जेफ बेजोस। साथ ही कई प्रचलित हस्तियां जैसे पोप फ्रांसिस, आंग सान सू ची और शेख हसीना को भी इसमें जगह दी गई है।

भारत की ओर से केवल दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जगह मिली है। 50 लोगों की लिस्ट में उन्हें 42वें नंबर पर रखा गया है। लेकिन इसमें देखने वाली बात यह है की पिछले साल इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर रहने वाले नरेंद्र मोदी को शामिल नहीं किया गया है।

बांग्लादेश की वर्तमान प्रधानमंत्री शेख हसीना को इस सूची में 10वां स्थान मिला है। इस सूची में पत्रिका ने बिजनस, राजनीति, परोपकार और कला आदि क्षेत्रों से ताल्लुक रखने वाली पूरे विश्व की प्रभावी हस्तियों को शामिल किया गया है, जिन्होंने विश्व में किसी बड़े बदलाव को जन्म दिया है। साथ ही औरों को भी इसके लिए प्रेरित किया है।

अमेरिकी प्रेजिडेंट बराक ओबामा को इस लिस्ट से लगातार तीसरी बार बाहर रखा गया है। फॉर्चून ने ओबामा को लिस्ट से बाहर रखने के पीछे तर्क दिया है कि उन्होंने ग्लोबल चुनौतियों और घरेलू समस्याओं के सामने सरेंडर कर दिया है।

आपको बता दें कि पिछले साल के केवल तीन नाम ही इस बार भी लिस्ट में शामिल किए गए हैं। ये तीनों हैं- बेजोस, टिम कुक और पोप फ्रांसिस।
Next Story