Archived

बाबा राम रहीम को 'विष्‍णु की वेशभूषा धारण करना पड़ा महंगा, शिकायत दर्ज

Special News Coverage
18 Jan 2016 8:57 AM GMT
Ram Rahim

नई दिल्ली : डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख बाबा गुरमीत राम रहीम फिर से विवादों में घिर गए हैं। एक वीडियो में भगवान विष्‍णु के प्रतीक के रूप में वेशभूषा धारण करना उन्‍हें महंगा पड़ रहा है।

दरअसल गुरमीत राम रहीम एक वीडियो में के भगवान विष्णु की वेशभूषा में नजर आ रहे हैं जिसको लेकर विवाद हो पैदा हो गया है। वीडियो में राम रहीम भगवान विष्णु की तरह दिखाई पड़ रहे हैं। उनके गले में माला है और हाथ आशीर्वाद देने की मुद्रा में उठे हैं।

इस संबंध में अखिल भारतीय हिन्दू महासंघ के सदस्यों ने जीरकपुर पुलिस स्टेशन में शनिवार को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। राम रहीम पर हिन्दू श्रद्धालुओं की भावनाओं पर चोट पहुंचाने की शिकायत दर्ज की गई है।




गौरतलब हो कि इससे पहले भी राम रहीम सिखों के गुरू गोविंद सिंह की नकल वाली पोशाक पहनने की वजह से विवादों में रह चुके हैं। उस मामले में भी उनके खिलाफ केस दर्ज हुआ था।

बता दें कि राम रहीम की वेशभूषा की नकल करने की वजह से अभिनेता किकू शारदा पर राम रहीम समर्थक ने उनके खिलाफ केस दर्ज करा दिया था। हालांकि बाद में उन्हें जमानत पर छोड दिया गया था। वहीं अपनी नकल पर राम रहीम ने तब कहा था कि अगर किकू ने गलती मान ली है तो वह माफ करते हैं लेकिन खुद गुरू गोविंद सिंह की नकल के बाद भगवान विष्णु की नकल विवाद पर राम रहीम अब तक चुप हैं।
Next Story