
Archived
सर्वे : बरक़रार है मोदी लहर, आज चुनाव हुए तो मोदी फिर बनेंगे प्रधानमंत्री
Special News Coverage
27 Jan 2016 12:32 PM IST

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के नेतृत्व वाली राजग सरकार बिहार और दिल्ली के विधानसभा चुनाव में हार गई हो लेकिन उनकी लोकप्रियता अभी भी कम नहीं हुई है, मोदी लहर आज भी बरक़रार है। मोदी की सरकार को 20 महीने हो गए हैं। लेकिन आज भी मोदी का जलवा जो लोगों में था वो अभी भी बरकरार है।
एबीपी न्यूज नील्सन के ताज़ा सर्वे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 32 फीसदी जनता ने देश का बेहतरीन प्रधानमंत्री बताया है। इतना ही नहीं अगर आज की तारीख में चुनाव हुए तो एनडीए 301 सीटों पर लोकसभा चुनाव जीतेगी। इस सर्वे पर कई सवाल किए गए है जिनमें कई मुद्दों पर जनता बीजेपी के साथ दिखी है तो कई मुद्दों पर पीएम मोदी से निराश भी नजर आई।
सर्वे के अनुसार, आज लोकसभा चुनाव हुए तो 43 फीसदी जनता नरेंद्र मोदी और एनडीए गठबंधन सरकार के साथ है। वहीं सिर्फ 14 फीसदी लोग कांग्रेस और 4 फीसदी जनता आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने के पक्ष में है।

अगर सीटों की बात की जाए तो अभी चुनाव होने पर मोदी गठबंधन को 301 सीटें मिलती दिख रही हैं। जो 2014 के लोकसभा चुनाव से करीब 35 सीटें कम हैं। यूपीए गठबंधन को 108 सीटें मिल रही है। जो पिछले चुनाव से 48 सीटें ज्यादा है। वहीं लेफ्ट पार्टियां 10 सीटों के इजाफे के साथ 20 पर पहुंच जाएगी। अन्य पार्टियों के खाते में 114 सीटें जाएंगी।
आपको बता दें 2014 के लोकसभा चुनावों में भाजपा गठबंधन को 336, यूपीए को 60, लेफ्ट को 10 और अन्य को 137 सीटें मिली थीं।
आजादी के बाद के सबसे बेहतरीन प्रधानमंत्री कौन है?
नरेंद्र मोदी: 32 प्रतिशत
इंदिरा गांधी: 23 प्रतिशत
अटल बिहारी वाजपेयी: 21 प्रतिशत
सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री :
नरेंद्र मोदी: 58 प्रतिशत
राहुल गांधी: 11 प्रतिशत
सोनिया गांधी: 04 प्रतिशत
अरविंद केजरीवाल: 04 प्रतिशत
Next Story