- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
Archived
'मन की बात' में बोले पीएम मोदी, क्रिकेट के साथ-साथ फुटबाल में भी रूचि बढ़ाएं युवा
Special News Coverage
27 March 2016 6:47 AM GMT
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को रेडियो पर 'मन की बात' की। पीएम मोदी 18th बार मन की बात कर रहे हैं। प्रोग्राम शुरू करते ही पीएम ने देश वासियों को ईस्टर की शुभकामनाएं दी। पीएम मोदी का ये कार्यक्रम आकाशवाणी और दूरदर्शन के सभी चैनलों पर एक साथ प्रसारित किया जा रहा है।
पीएम ने कहा, आज दुनिया भर में ईसाई समुदाय के लोग ईस्टर मना रहे हैं। मैं सभी लोगों को ईस्टर की शुभकामनाएं देता हूं। एक तरफ एग्जाम और दूसरी तरफ टी20 वर्ल्ड कप। आज आप भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबले का इंतजार कर रहे होंगे। मैं दोनों टीमों को मैच की शुभकामनाएं देता हूं। भारत ने हाल में ही टी20 वर्ल्ड कप में दो बार जबर्दस्त जीत दर्ज की है। भारत ने बांग्लादेश और पाकिस्तान को रोमांचक मुकाबले में हराया है।
पीएम मोदी ने कहा, 'भारत में क्रिकेट की तरह अब फुटबॉल, हॉकी, टेनिस और कबड्डी का एक मूड बनता जा रहा है। अगले वर्ष 2017 में भारत फीफा अंडर 17 विश्व कप की मेज़बानी करने जा रहा है। फीफा में हमारी रैंकिंग इतनी नीचे है कि मेरी बोलने की हिम्मत ही नहीं हो रही है। मेरा हर नौजवान FIFA2017 U-17 विश्व कप का ऐम्बैसडर बने। हम सब की कोशिश है कि फुटबाल को गांव.गांव, गली.गली तक पहुंचाया जाए।
'मन की बात' के दौरान मोदी ने जलसंचय और गर्मियों के दौरान चिड़ियों को पानी पिलाने का मुद्दा भी उठाया। साथ ही उन्होंने स्टूडेंट्स से कहा कि वे गर्मियों की छुट्टियों का इस्तेमाल कुछ नई चीजों को सीखने में करें। इसके अलावा उन्होंने किसानों से कहा कि उनकी सुविधा के लिए 'किसान सुविधा ऐप' को लॉन्च किया जा चुका है और उन्हें इसका फायदा उठाना चाहिए।
7 अप्रैल को वर्ल्ड हेल्थ डे है। इस बार फोकस डायबिटीज पर है। यह हमारे घरों का बिन बुलाया मेहमान है। 'डायबिटीज हमारी लाइफ स्टाइल की वजह से होता है। कम से कम घूमने तो जाएं। खेल भी ऑनलाइन खेलते हैं।
2014 में भारत में क़रीब साढ़े छः करोड़ डायबिटीज के मरीज थे। 3% मृत्यु का कारण कहते हैं कि डायबिटीज पाया गया। 7 अप्रैल को वर्ल्ड हेल्थ डे है। इस बार वर्ल्ड हेल्थ डे को ‘Week Beat Diabetes’ थीम पर केन्द्रित किया है। क्या हम 7 तारीख से कुछ प्रेरणा लेकर अपने निजी जीवन में डायबिटीज को परास्त करने के लिए कुछ कर सकते हैं क्या?
पीएम ने कहा, हम सब जानते हैं कि हमारी जीवनशैली उसके लिए सबसे बड़ा कारण है। शारीरिक श्रम कम हो रहा है। योग में रुचि है, तो योग कीजिए, दौड़ने-चलने के लिए जाइए। अगर देश का नागरिक स्वस्थ होगा, तो मेरा भारत भी स्वस्थ होगा। 24 मार्च को दुनिया ने टीबी डे मनाया। दुनिया की तुलना में टीबी के मरीजों की संख्या हमारे यहां बहुत है।
Special News Coverage
Next Story