Archived

बांका में पीएम मोदी बोले, भारत को आगे बढ़ाने के लिए सबसे जरूरी है बिहार को आगे बढ़ाना

Special News Coverage
2 Oct 2015 3:59 PM GMT
pm modi



बांका : बिहार में विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद बांका में अपनी पहली सार्वजनिक रैली में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर करारा प्रहार करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उन्हें बेहद अहंकारी करार दिया, जिनपर कोई भरोसा नहीं कर सकता और राज्य की किस्मत बदलने के लिए विकासवाद के नाम पर लोगों से भाजपा नीत राजग को वोट देने की अपील की।

पीएम मोदी ने कहा कि चुनाव घोषित होने के बाद यह मेरी पहली जनसभा है। इसे मैं रैली नहीं कह सकता। मुझे रैला ही रैला नजर आ रहा है। रैली में उमड़ी भीड़ से पता चलता है कि बिहार में आने वाले दिनों में दो दिवाली मनेगी। मोदी के मुताबिक एक बार जब नतीजे आएंगे और दूसरी बार जब असली दिवाली होगी। बिहार के लोगों से कहने आया हूं कि बिहार के आगे बढ़े बिना भारत को आगे बढ़ाना संभव नहीं है। भारत को आगे बढ़ाने के लिए सबसे जरूरी है बिहार को आगे बढ़ाना।

मोदी ने गांव, गरीब, किसान को सशक्त बनाने का संकल्प व्यक्त करते हुए कहा कि बिहार में बदलाव के लिए भारी तादाद में वोट दें, ऐसी सरकार बनायें जो बिहार के नौजवानों की आकांक्षाओं को पूरा करे, बिहार के नौजवानों को रोजगार के लिए अपने बूढ़े माता पिता को छोड़कर बाहर नहीं जाना पड़े। उन्होंने कहा कि सभी समस्याओं का समाधन विकास है। अपनी सरकार की ओर से बिहार के लिए वित्तीय पैकेज की घोषणा पर विरोधियों के प्रहार पर मोदी ने कहा, कुछ लोग बिहार के लिए 1.65 लाख करोड़ के वित्तीय पैकेज की मेरी घोषणा पर सवाल उठा रहे हैं। वे सवाल कर रहे हैं कि यह आयेगा या नहीं।

बिहार के विकास को हिन्दुस्तान के विकास से जोड़ते हुए मोदी ने सवाल किया कि क्या इस सरकार (नीतीश कुमार के नेतत्व वाली) की ओर से दिया गया एक भी रूपया आप तक पहुंचा है। उन्होंने कहा, अगर मैं कुछ देता हूं तब अहंकार इतना है कि वे वापस कर देते हैं। मुझे चिंता है कि अगर मैं 1.65 लाख करोड़ रूपये दूंगा तब भी वह यह घोषणा करेंगे कि उन्हें इस पैसे की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि इसे मोदी ने दिया है। मुझे इन पर भरोसा नहीं है। मोदी ने इस बात का जिक्र भी किया कि कोशी की बाढ़ के दौरान गुजरात की ओर से दी गई पांच करोड़ रूपये की राशि नीतीश कुमार ने लौटा दी थी।

पैकेज के बारे में विरोधियों के आरोपों का जवाब देते हुए मोदी ने कहा कि यह पैसा मोदी का नहीं है, यह बिहार की जनता का पैसा है। दिल्ली की सरकार किसी का कोई पक्ष नहीं ले रही है। यह बिहार और यहां के लोगों का अधिकार है और मैं यह हक देने का प्रयास कर रहा हूं और अपनी जिम्मेदारी निभा रहा हूं। नीतीश कुमार का नाम लिये बिना उन्होंने कहा कि इन पर कोई भरोसा नहीं कर सकता है।

मंच पर बैठे बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की ओर संकेत करते हुए मोदी ने कहा, क्या उनपर (नीतीश कुमार) भरोसा कर सकते हैं। जीतन राम के साथ उन्होंने जो कुछ किया, उसके बाद कोई भी उन पर भरोसा नहीं कर सकता है। बिहार के लोग उन पर भरोसा नहीं कर सकते हें।

मोदी ने कहा कि बिहार ने सभी तरह के वाद जैसे सामंतवाद, पूंजीवाद, अलगाववाद, वंशवाद को देख लिया। अब समय आ गया है कि राज्य के लोग विकासवाद के लिए वोट करें। बिहार के पिछड़ेपन का जिक्र कर नीतीश कुमार के नेतत्व वाली सरकार पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा कि मैं हैरान हूं कि यहां पर सरकार कैसी है, यह वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट से जाहिर है।

उन्होंने कहा कि मैं बिहार की तुलना, हरियाणा, गोवा, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, राजस्थान, मध्यप्रदेश ने कर रहा हूं, मैं बिहार की तुलना झारखंड से कर रहा हूं। झारखंड पहले बिहार का हिस्सा था और करीब 15 वर्ष पहले अलग हुआ। बिहार का कितना बुरा हाल हुआ है, यह मैं बताने जा रहा हूं।



style="display:inline-block;width:336px;height:280px"
data-ad-client="ca-pub-6190350017523018"
data-ad-slot="4376161085">




प्रधानमंत्री ने कहा कि वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट में इस बात का जिक्र किया गया है कि कौन से राज्य हैं जहां कारोबार करना सुगम है, सरकारों का सहयोगी रूख है। इस रिपोर्ट में बिहार 27वें नंबर पर है जबकि झारखंड तीसरे स्थान पर पहुंच गया है।

उन्होंने सवालिया अंदाज में कहा कि झारखंड में बदलाव आया की नहीं, झारखंड की जनता ने भाजपा की सरकार बनाई और आज झारखंड नई उंचाइयों को छू रहा है। सरकार बदलती है, काम करने वाली सरकार आती हैं तब क्या बदलाव आता है, यह स्पष्ट होता है।

पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार ने गरीबों के लिए मुद्रा योजना की शुरुआत की है। पहले गरीब पैसे के लिए साहूकार के पास जाते थे। उन्हें सूद पर पैसा लेना पड़ता था। बैंक वाले भी पैसा देने से पहले गारंटी की मांग करते थे। हमारी सरकार की इस योजना से गरीब लोग बिना गारंटी के बैंक से 50 हजार रुपए तक का लोग ले सकते हैं। बिहार में 3 लाख लोगों ने इस योजना का फायदा उठाया है।

बांका नक्सलवाद प्रभावित क्षेत्र है। आज अहिंसा के लिए जीने वाले व्यक्ति महात्मा गांधी का जन्मदिन है। इस अवसर पर मैं माओवाद की ओर जा चुके युवाओं से कहना चाहता हूं कि आप खून बहाकर किसी का भला नहीं कर सकते। जो लोग बुलेट पर भरोसा करते हैं। मैं उनसे कहना चाहता हूं कि बुलेट की कोख से विनाश के सिवा कुछ पैदा नहीं होता। बैलेट के कोख से विकास पैदा होता है। बुलेट ने विनाश दिया है। बैलेट विकास की गारंटी है।


लोगों से विकास के नाम पर वोट देने की अपील करते हुए मोदी ने कहा कि बिहार भी विकास की नयी उंचाइयों पर पहुंचेगा, हम आपसे यह वादा करने आए हैं। भाजपा नीत राजग के लिए वोट देने की अपील करते हुए मोदी ने कहा कि एक बार निर्णय कर लें, मैं कंधे से कंधा मिलाकर आपके साथ चलूंगा।


href="https://www.facebook.com/specialcoveragenews" target="_blank">Facebook पर लाइक करें
Twitter पर फॉलो करें
एंड्रॉयड ऐप के लिए यहां क्लिक करें




style="display:inline-block;width:300px;height:600px"
data-ad-client="ca-pub-6190350017523018"
data-ad-slot="8013496687">



Special News Coverage

Special News Coverage

    Next Story