
Archived
JNU विवाद में कूदे शशि थरूर, कन्हैया को बताया आज का ‘भगत सिंह’
Special News Coverage
21 March 2016 11:41 AM IST

शशि थरूर
नई दिल्ली : कांग्रेस नेता शशि थरूर भी अब जेएनयू विवाद में कूद पड़े हैं। थरूर बीती रात जेएनयू पहुंचे और देशद्रोह के आरोप में जेल जा चुके जेएनयू छात्र संघ के नेता कन्हैया कुमार का बचाव करते हुए उन्हें आज के दौर का भगत सिंह बताया। उन्होंने कहा कि देश को आज कान्हा की भी जरूरत है और कन्हैया की भी।
थरूर ने जेएनयू में छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के दौर में राष्ट्रवाद इससे तय हो रहा है कि कोई शख्स ‘भारत माता की जय’ कहता है या नहीं। थरूर ने कहा कि मुझे ये नारे लगाने में खुशी होती है, लेकिन क्या ये नारे लगाने के लिए दूसरों को मजबूर करना सही है?
Delhi: Congress leader Shashi Tharoor gave a speech at JNU yesterday (Last night visuals) pic.twitter.com/aX78LLiFnJ
— ANI (@ANI_news) March 21, 2016
बीजेपी पर हमला :
थरूर ने बीजेपी को जमकर खरी-खोटी सुनाई। उन्होंने कहा कि ये बीजेपी तय नहीं कर सकती है कि जो भारत माता की जय नहीं बोलेगा वो राष्ट्रवादी नहीं है। वो शख्स देश से प्यार नहीं करता है।
थरूर ने कहा कि देशद्रोह का आरोप देश के महान पुरुष बाल गंगाधर तिलक और जवाहर लाल नेहरू पर भी लगे थे। साफ शब्दों में कहें तो थरूर ने देशद्रोह कानून के मौजूदा स्वरूप को खत्म करने की वकालत की। थरूर ने आगे कहा कि लोगों के पास चुनाव का अधिकार होना चाहिए कि वो अपनी सोच और विचार के साथ लोकतंत्र में रह सकें।
Next Story