Archived

बीजेपी का कांग्रेस को जवाब, मनमोहन की अपेक्षा कम खर्चीली हैं मोदी की विदेश यात्राएं

Special News Coverage
5 Dec 2015 2:59 PM GMT
Modi And Manmohan foreign trip



नई दिल्ली : कांग्रेस द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश यात्राओं का विरोध किया जाता है लेकिन अब यह जानकारी सामने आई है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश यात्राऐं पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह द्वारा की गई विदेश यात्राओं से अपेक्षाकृत कम खर्चीली रही हैं।

इस बात को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा ट्विट किया गया। जिसमें यह कहा गया कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की विदेश यात्राऐं अधिक खर्चीली थीं। भाजपा द्वारा किए गए ट्विट के अनुसार यह जानकारी सामने आई है कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की विदेश यात्राऐं इस कदर खर्चीली थीं कि उसकी तुलना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश यात्राओं का खर्च अधिक नहीं रहा।




हालांकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बहुत अधिक विदेश यात्राऐं कीं लेकिन इनका खर्च पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की यात्राओं से बहुत कम था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्राओं पर बहुत ही कम खर्चा हुआ है।

यह जानकारी सामने आई है कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने मैक्सिको, ब्राजील की यात्रा 26.9 करोड़ रूपए में की तो दूसरी ओर आॅस्ट्रेलिया की यात्रा 8.91 करोड़ रूपए में नरेंद्र मोदी द्वारा की गई। यूएन, अमेरिका और फ्रांस की यात्रा के लिए मनमोहन पर 24.1 करोड़ रूपए खर्च किए गए तो अमेरिका की यात्रा पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए 6.13 करोड़ रूपए का खर्च वहन किया गया। इटली की यात्रा पर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के लिए 14.5 करोड़ रूपए वहन किए गए तो फिजी की नरेंद्र मोदी की यात्रा के लिए 2.59 करोड़ रूपए का खर्च आया।
Next Story