- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
Archived
भारत-पाक और बांग्लादेश फिर एक हो 'अखंड भारत' का निर्माण करेंगे : राम माधव
Special News Coverage
26 Dec 2015 1:28 PM GMT
नई दिल्ली : बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव ने एक इंटरव्यू में कहा है कि आने वाले समय में भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश फिर से एक होकर अखंड भारत का निर्माण करने वाले हैं। माधव ने अल जजीरा न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में यह बात कही। यह इंटरव्यू शुक्रवार को टेलिकास्ट हुआ था।
इंटरनैशनल न्यूज नेटवर्क अल जजीरा को दिए इस इंटरव्यू में माधव ने 'अखंड भारत' के जिक्र पर कहा कि ऐसा युद्ध के बिना, लोकप्रिय सहमति पर भी हो सकता है।
माधव ने कहा, 'राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अब भी इस बात पर यकीन करता है कि एक दिन ये सभी हिस्से लोकप्रियता और सहमति के आधार पर एक साथ आकर अखंड भारत का निर्माण करेंगे। ऐतिहासिक कारणों से इन्हें अलग हुए सिर्फ 60 वर्ष ही हुए हैं, लेकिन ये फिर एक हो सकते हैं।'
राम माधव ने अपनी बात स्पष्ट करते हुए कहा, 'इसका यह मतलब नहीं है कि हम किसी भी देश के खिलाफ युद्ध छेड़ देंगे या हम किसी की जमीन हड़प लेंगे। बिना किसी युद्ध के लोगों की सहमति के साथ ऐसा हो सकता है।' राम माधव ने यह भी कहा कि उनका यह विचार आरएसएस के एक सदस्य के तौर पर है। राम माधव बीजेपी के मातृ संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रवक्ता और संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य रह चुके हैं।
भारत को हिंदू राष्ट्र कहने के सवाल पर माधव ने कहा, "भारत वह देश है, जहां जीवन जीने का अपना तरीका है, अपना एक खास कल्चर है, अपनी एक सभ्यता है। हम उसे हिंदू कहते हैं तो किसी को एतराज क्यों होना चाहिए? हम एक कल्चर, एक लोग, एक देश का विचार रखते हैं।
दूसरी ओर, बीजेपी नेता के ताजा बयान को कांग्रेस ने प्रॉपगैंडा करार दिया है। कांग्रेस प्रवक्ता अजय कुमार ने कहा कि आरएसएस या बीजेपी अपनी असफलता से लोगों का ध्यान हटाने के लिए और लोगों को गुमराह करने के लिए ऐसे बयान दे रहे हैं।
Next Story