Archived

'मन की बात' में पीएम मोदी ने विकलांगों को दिया नया नाम 'दिव्यांग' - पढ़ें, और क्या कहा

Special News Coverage
27 Dec 2015 6:32 AM GMT
PM Modi Mann Ki Baat

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज15वीं बार रेडियो पर मन की बात की। पीएम मोदी ने शुरूआत में नए साल और क्रिसमस की बधाई दी और कहा कि टेक्नोलॉजी से मुझे कई जानकारियां मिलती हैं। कार्यक्रम का प्रसारण रविवार सुबह 11.00 बजे आकाशवाणी के सभी केंद्रों और दूरदर्शन के सभी केंद्रों से किया गया।

पढ़ें- 'मन की बात' में क्या बोले पीएम मोदी : -
- सभी देशवासियों को क्रिसमस की भी बहुत-बहुत शुभकामनाएं और 2016 के नववर्ष की भी बहुत-बहुत शुभकामनाएं। वर्ष 2016 ढेरों खुशियां लेकर आए। दुनिया, आतंकवाद, ग्लोबल वार्मिंग, प्राकृतिक आपदायें, मानव सृजित संकटों से मुक्त हो।

- पुणे से गणेश सावलेशवारकर ने लिखा है कि ये सीज़न टूरिस्ट का सीज़न होता है। बड़ी मात्रा में देश-विदेश के टूरिस्ट आते हैं। उन्होंने कहा है कि टूरिस्ट डेस्टिनेशन, टूरिस्ट प्लेस, यात्रा धाम, प्रवास धाम, पर स्वच्छता के संबंध में विशेष आग्रह रखना चाहिए।

- मध्य प्रदेश के भोजपुरा गांव में एक कारीगर दिलीप सिंह मालविया ने एक अनूठा काम किया है। उन्होंने तय किया कि अगर कोई मटेरियल प्रोवाइड करता है तो शौचालय बनाने की मज़दूरी वो नहीं लेंगे। 100 शौचालयों का निर्माण कर चुके हैं। मैं दिलीप सिंह मालविया को ह्रदय से बहुत-बहुत बधाई देता हूं, अभिनन्दन देता हूं।

- स्कूल, अस्पताल, सरकारी दफ्तर, बस अड्डे, रेलवे स्टेशन; कितनी बातें हैं, सब में उसे सुगम्य बनाने के लिए इनोवेशन, टेक्नॉलजी चाहिए।

- ईश्वर ने उनको अतिरिक्त शक्ति दिया होता है, जो हम आंखों से नहीं देख पाते, क्या हम उनके लिए विक्लांग की जगह दिव्यांग शब्द का इस्तेमाल कर सकते हैं क्या।

- कई लोग होते हैं जो हादसे के शिकार होने के कारण अपना कोई अंग गवां देते हैं, कुछ को जन्मजात ही कोई क्षति रह जाती है।


- 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती है। 12 जनवरी से 16 जनवरी के बीच यूथ फेस्टिवल का आयोजन छत्तीसगढ में होगा, इसका थीम इंडिया यूथ स्किल एंड हार्मनी है: मोदी -16 जनवरी को भारत सरकार "स्टार्टअप इंडिया", "स्टैंड अप इंडिया" का एक्शन प्लान लॉन्च करने वाली है।

- "स्टार्टअप इंडिया", "स्टैंडअप इंडिया" युवा पीढी के लिए एक बहुत ब़डा अवसर लेकर आयी है।

- भारत सरकार, राज्य सरकारों ने जब से गांवों में बिजली पहुंचाने का संकल्प लिया है। गांव में बिजली पहुंचने की खबर आती रहती है।

- पीएम मोदी ने स्वच्छता पर दिया जोर। कहा, स्वच्छता की बात एक प्रकार से घर-घर में गूंज रही है। नागरिकों की सहभागिता भी बढ रही है।

- ‘डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर स्कीम’ (पहल) को गिनीज़ बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में स्थान मिल गया है, अब ये सफलतापूर्वक लागू कर दी गई है। नवंबर तक 15 करोड़ एल.पी.जी. उपभोक्ता पहल योजना के लाभार्थी बन चुके हैं, ना कोई बिचौलिया, ना सिफ़ारिश, ना भ्रष्टाचार। एक तरफ़ आधार कार्ड का अभियान,दूसरी तरफ़ जन-धन एकाउंट खोलना,तीसरी तरफ़ लाभार्थियों की सूची तैयार करना,सिलसिला चल रहा है।

- मनरेगा के पैसे में बहुत शिकायत आती थी, कई स्थानों पर अब वो पैसा सीधा मजदूरी करने वाले के खाते में जमा होने लगा है। स्टूडेंट्स को स्कॉलरशिप में भी कठिनाइयां होती थीं, शिकायतें भी आती थीं, उनमें भी अब प्रारंभ कर दिया है, धीरे-धीरे आगे बढ़ाएंगे। अब तक अलग-अलग योजनाओं के माध्यम से 40,000 करोड़ रूपये सीधे ही लाभार्थी के खाते में जाने लगे हैं।

- करीब-करीब 35 से 40 योजनायें अब सीधी-सीधी ‘डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर’ के अंदर समाहित की जा रही हैं। 26 जनवरी भारतीय गणतंत्र दिवस का एक सुनहरा पल, ये सुखद संयोग है कि इस बार डॉ. बाबा साहब अम्बेडकर की 125वीं जयंती है।

- संसद में दो दिन संविधान पर विशेष चर्चा रखी गई थी और बहुत अच्छा अनुभव रहा। इस बात को हमें आगे बढ़ाना चाहिए। हमारा संविधान हमें बहुत अधिकार देता है लेकिन कर्तव्य पर भी बल देता है। देखा गया है कि कर्तव्य की चर्चा बहुत कम होती है। मतदान के समय तो कर्तव्य की बात बहुत होती है लेकिन क्यों न सहज जीवन में भी कर्तव्य की बातें हों। इस वर्ष हम बाबा साहेब अम्बेडकर की जयंती पर ‘कर्तव्य’ विषय पर निबंध स्पर्द्धा,काव्य स्पर्द्धा,वक्तृत्व स्पर्द्धा कर सकते हैं क्या? आप 26 जनवरी के पहले 'कर्तव्य' विषय पर काव्य रचनाएं, निबंध लिख कर mygov.in पर भेजें।

Next Story