- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
PM मोदी ने यास तूफान से प्रभावित राज्यों के लिए 1000 करोड़ रु. की राहत का किया ऐलान, मारे गए लोगों के परिवारों को 2 लाख रुपए मुआवजा
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को चक्रवाती तूफान 'यास' से प्रभावित इलाकों में हुए नुकसान का जायजा लिया और राहत कार्यों के लिए तुरंत एक हजार करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता जारी करने का ऐलान किया. प्रधानमंत्री कार्यालय ने ये जानकारी दी. पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल के प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण भी किया. इस मौके पर उन्होंने पीड़ितों के साथ एकजुटता भी प्रदर्शित की. केंद्र सरकार अंतर मंत्रालयी समूह भी गठित करेगी, जो प्रभावित क्षेत्रों में जाकर नुकसान का पूरा जायजा लेगा. केंद्र सरकार ने प्रभावित क्षेत्रों में सड़क-पुल जैसे बुनियादी ढांचे को दोबारा सुचारू रूप से चलाने और मरम्मत के लिए काम के लिए भी पूरी मदद का भरोसा दिया है. तूफान के कारण मारे गए व्यक्ति के परिवार को दो लाख रुपये मुआवजा दिया जाएगा. घायलों को 50 हजार रुपये का मुआवजा दिए जाने का ऐलान भी किया गया है.
प्रधानमंत्री कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, ओडिशा को तत्काल प्रभाव से 500 करोड़ रुपये जारी किए जाएंगे. जबकि पश्चिम बंगाल और झारखंड को मिलाकर नुकसान के हिसाब से बाकी 500 करोड़ रुपये आवंटित किए जाएंगे.ओडिशा में समीक्षा बैठक करने के बाद पीएम 'यास' से प्रभावित एक अन्य राज्य पश्चिम बंगाल भी पहुंचे. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पश्चिम मेदिनीपुर जिले के कलाईकुंडा में प्रधानमंत्री से मुलाकात की और राज्य में चक्रवाती तूफान 'यास' से हुए नुकसान पर एक प्रारंभिक रिपोर्ट सौंपी. एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी.दोनों नेताओं के बीच यह बैठक लगभग 15 मिनट चली.
पीएमओ की ओर से कहा गया है, ''केंद्र सरकार अंतर मंत्रालयी टीम का गठन करेगी जो प्रभावित राज्यों में जाकर नुकसान का आकलन करेगी और इसके आधार पर मदद दी जाएगी। पीएम मोदी ने ओडिशा, पश्चिम बंगाल और झारखंड को भरोसा दिया है कि इस मुश्किल घड़ी में केंद्र सरकार साथ काम करेगी।''
प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से कहा गया है कि पीएम मोदी ने प्रभावित लोगों के साथ एकजुटता हाजिर की है और आपदा में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना जाहिर की है। उन्होंने मृतकों के परिवारों के लिए 2 लाख रुपए और गंभीर रूप से घायलों के लिए 50 हजार रुपए की आर्थिक मदद का ऐलान किया है।