
दीपावली पर यूपी और बिहार के लिए चलेंगी 18 यह स्पेशल ट्रेने,देखे लिस्ट...

रेलवे प्रशासन द्वारा त्योहार के चलते स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। भारी संख्या में ट्रेनों के संचालन का ऐलान रेलवे द्वारा पहले ही किया जा चुका है। एक बार फिर 18 त्योहार ट्रेनें चलाने की घोषणा की गई है। जिसमें से 12 ट्रेनों का ठहराव बरेली जंक्शन पर भी होगा।
यह ट्रेनें दरभंगा, कटिहार, पटना, आजमगढ़ के लिए चलाई जाएंगी। बिहार व पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में जाने वालों को सुविधा मिलेगी। उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल के सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने बताया कि 04004 दिल्ली दरभंगा त्योहार स्पेशल ट्रेन 22 व 28 अक्टूबर को दिल्ली से दो फेरों के लिए चलेगी। यह ट्रेन दिल्ली से दोपहर 14.20 बजे चलकर शाम को 18.35 बजे बरेली जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में 04003 दरभंगा-दिल्ली त्योहार स्पेशल 23 व 22 अक्टूबर को दरभंगा से दो फेरों के लिए चलेगी। यह ट्रेन 18.20 बजे दरभंगा से चलकर अगले दिन दोपहर 14.40 बजे बरेली जंक्शन पहुंचेगी।
04006 दिल्ली-दरभंगा त्योहार स्पेशल ट्रेन 23 अक्टूबर को एक फेरे के लिए दिल्ली से दोपहर 14.20 बजे चलकर शाम को 18.35 बजे बरेली जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में 04005 दरभंगा-दिल्ली त्योहार स्पेशल 24 अक्टूबर को दरभंगा से एक फेरे के लिए 18.20 बजे चलकर अगले दिन 14.40 बजे बरेली जंक्शन पहुंचेगी। 04096 नई दिल्ली-आजमगढ़ त्योहार स्पेशल ट्रेन 22 अक्टूबर को एक फेरे के लिए नई दिल्ली से 00.05 बजे चलकर सुबह 05.48 बजे बरेली जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में 04095 आजमगढ़-नई दिल्ली त्योहार स्पेशल ट्रेन 22 अक्टूबर को एक फेरे के लिए आजमगढ़ से रात 21.00 बजे चलकर अगले दिन सुबह 07.30 बजे बरेली जंक्शन पर पहुंचेगी।
04052 आनंद विहार-सहरसा त्योहार स्पेशल ट्रेन 27 अक्टूबर को एक फेरे के लिए आनंद विहार से 15.25 बजे चलकर रात को 20.10 बजे बरेली जंक्शन पहुंचेगी। 04051 सहरसा-आनंद विहार त्योहार स्पेशल ट्रेन 28 अक्टूबर को एक फेरे के लिए सहरसा से शाम 19.00 बजे चलकर अगले दिन दोपहर 15.35 बजे बरेली जंक्शन पहुंचेगी।
04678 फिरोजपुर कैंट-पटना त्योहार स्पेशल 25 व 28 अक्टूबर को दो फेरों के लिए फिरोजपुर कैंट से दोपहर 13.25 बजे चलकर देर रात 02.25 बजे बरेली जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में 04677 त्योहार स्पेशल ट्रेन 26 व 29 अक्टूबर को दो फेरों के लिए शाम 19.00 बजे पटना जंक्शन से चलकर अगले दिन सुबह 08.35 बजे बरेली जंक्शन पहुंचेगी। 04680 अमृतसर कटिहार एक्सप्रेस 22 व 27 अक्टूबर को दो फेरों के लिए अमृतसर से सुबह 08.10 बजे चलकर शाम को 19.45 बजे बरेली जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में 04679 कटिहार-अमृतसर त्योहार स्पेशल 23 व 28 अक्टूबर को दो फेरों के लिए रात 20.00 बजे कटिहार से चलकर अगले दिन 16.30 बजे बरेली जंक्शन पहुंचेगी।