- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
पाकिस्तान में छाए रहे विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान और सारा अली खान
पाकिस्तान के सैन्य विमान को मार गिराने का कारनामा अंजाम देने वाले भारतीय वायु के विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान और अभिनेत्री सारा अली खान साल 2019 के दौरान पाकिस्तान में छाए रहे. अभिनंदन वर्तमान और सारा अली खान इस साल पाकिस्तान में Google पर सबसे ज्यादा सर्च होने वाले शीर्ष लोगों में शामिल हैं.
सारा अली खान ने बॉलीवुड में अपनी शुरुआत फिल्म 'केदारनाथ' से की थी. फिल्म में उनके साथ सुशांत सिंह राजपूत मुख्य किरदार में थे. वर्कफ्रंट की बात करें तो सारा अली खान जल्द ही अभिनेता वरुण धवन के साथ फिल्म 'कुली नंबर-1' के सीक्वल में नजर आएंगी.
फिल्म का निर्देशन डेविड धवन ही कर रहे हैं. यह फिल्म अगले साल मई में रिलीज हो सकती है. डेविड धवन के डायरेक्शन में बनी कुली नंबर 1, साल 1995 में रिलीज हुई थी. फिल्म 'कुली नंबर 1' कॉमेडी फिल्म थी जिसमें अभिनेता गोविंदा और करिश्मा कपूर नजर आए थे.
फिल्म 'कुली नंबर 1' के गाने आज भी लोगों को काफी पसंद है. इसके अलावा सारा, अभिनेता कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म 'लव आजकल 2' में नजर आएंगी. फिल्म का डायरेक्शन इम्तियाज अली ने किया है. फिल्म 'लव आजकल 2' साल 2020 में 14 फरवरी को रिलीज हो रही है.
भारतीय वायुसैनिक अभिनंदन वर्तमान की बात करें तो इसी साल फरवरी में भारत ने पुलवामा आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकियों पर हवाई हमला किया था. पाकिस्तानी विमानों ने बाद में भारतीय वायुसीमा का उल्लंघन कर जवाब देने की कोशिश की थी जिसे भारतीय वायुसेना ने नाकाम कर दिया था और इसी दौरान अभिनंदन को पाकिस्तान ने अपनी हिरासत में ले लिया था. हालांकि, भारतीय कार्रवाई की आशंका के कारण उसने बहुत जल्द अभिनंदन को छोड़ दिया था.