राष्ट्रीय

Abhishek Ghosalkar Murder: उद्धव गुट के नेता की FB LIVE के दौरान हत्या, हमलावर ने खुद को भी उड़ाया, की आत्महत्या

Special Coverage Desk Editor
9 Feb 2024 12:38 PM IST
Abhishek Ghosalkar Murder: उद्धव गुट के नेता की FB LIVE के दौरान हत्या, हमलावर ने खुद को भी उड़ाया, की आत्महत्या
x
Abhishek Ghosalkar Murder: मुंबई के दहिसर में हुई फायरिंग की घटना ने पूरे महाराष्ट्र को हिला दिया है। दहिसर में, ठाकरे ग्रुप के पूर्व नगरसेवक अभिषेक घोसालकर पर तीन गोलियां चलाई गई।

Abhishek Ghosalkar Murder: मुंबई के दहिसर में हुई फायरिंग की घटना ने पूरे महाराष्ट्र को हिला दिया है। दहिसर में, ठाकरे ग्रुप के पूर्व नगरसेवक अभिषेक घोसालकर पर तीन गोलियां चलाई गई। उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इस गोलीबारी में अभिषेक घोसालकर की मौत हो गई है। रोचक बात यह है कि गोली मारने वाले आरोपी मौरिस भाई ने खुद को भी गोली मार ली। उन्होंने खुद को चार बार गोली मारी, और उनकी भी मौत हो गई है।

मौरिस पर कई गुनाह दर्ज थे

रोचक बात यह है कि आरोपी मौरिस भाई ने सबसे पहले अपने आधिकारिक फेसबुक अकाउंट पर फेसबुक लाइव किया। उन्होंने कहा कि हम समाज के लिए एक साथ आए हैं। फिर अभिषेक घोसालकर ने अपनी भूमिका प्रस्तुत की। उसके बाद घोसालकर अपना भाषण समाप्त करने के बाद उठ रहे थे तभी उन पर करीब से गोली चला दी जाती है। सूत्रों के अनुसार, मौरिस पर कई गुनाह दर्ज थे और उन्हें रेप के आरोप में सजा भी मिल चुकी थी। अभिषेक इलाके के नगरसेवक रहे हैं, जबकि उनकी पत्नी तत्कालीन नगरसेविका थी, और अभिषेक के पिता शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट के पूर्व विधायक रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, दोनों के बीच वर्चस्व के मामले में लंबे समय से तनाव था।

क्यों की मौरिस ने अभिषेक की हत्या?

लेकिन बीते कुछ महीनों से, मौरिस ने अभिषेक के साथ नजदीकियां बढ़ाना शुरू कर दी थीं। इस क्रम में, मौरिस ने सुनियोजित ढंग से गुरुवार की शाम को अभिषेक को अपने दफ्तर में बुलाया और फेसबुक लाइव पर अपने गिले शिकवे दूर करने और समाज सेवा में साथ काम करने को लेकर बातें कीं।

मोरिस ने मारी खुद को गोली

गोलीबारी की आवाज सुनकर अभिषेक के समर्थक उसकी मदद को पहुंचे और उसे गंभीर अवस्था में नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। मौरिस ने अभिषेक पर ताबड़तोड़ छह राउंड फायर की, जिसमें तीन गोलियां अभिषेक को लगीं। आरोपी मोरिस अभिषेक को गोली मारने के बाद दफ्तर की पहली मंजिल पर पहुंचे और करीब 10-15 मिनटों के बाद खुद को गोला मार ली। पुलिस ने जानकारी दी है गोली कांड में दोनों ही व्यक्तियों की मौत हो गई।

Special Coverage Desk Editor

Special Coverage Desk Editor

    Next Story