राष्ट्रीय

जम्मू-कश्मीर में मिली भगवान विष्णु की 9वीं सदी की अद्भुत मूर्ति

Shiv Kumar Mishra
31 July 2022 8:50 AM GMT
जम्मू-कश्मीर में मिली भगवान विष्णु की 9वीं सदी की अद्भुत मूर्ति
x

जम्मू-कश्मीर के बड़गाम जिले में खुदाई के दौरान लगभग 1200 साल पुरानी भगवान विष्णु की मूर्ति मिली है। इसके अलावा एक-एक जगह पर पंचमुखी मूर्ति का भी हिस्सा मिला है।

अधिकारियों ने बताया कि भगवान विष्णु की यह दुर्लभ प्रतिमा लगभग 9वीं शताब्दी ईस्वी (लगभग 1200 वर्ष पुरानी) है। मूर्ति के 3 सिरों और 4 भुजाओं के साथ ऊपरी दाहिने हाथ में कमल है। मूर्तिकला गांधार और मथुरा शैली का मिश्रण है।


बताया जाता है कि मंगलवार की दोपहर गांव गुडसाठू में कुछ स्थानीय लोग एक स्थान पर खोदाई कर रहे थे। उसी दौरान उन्हें यह मूर्ति मिली। लोगों ने बडगाम पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मूर्ति को कब्जे में ले लिया।

पुलिस ने इसकी सूचना जम्मू-कश्मीर अभिलेखागार, पुरातत्व और संग्रहालय के अधिकारियों को दी और उनसे मुख्यालय पर आकर इसकी जांच का आग्रह किया। बता दें कि 30 मार्च 2022 को भी जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में मजदूरों को नदी से रेत निकालते समय 9वीं शताब्दी की भगवान विष्णु की दुर्लभ मूर्ति मिली थी।

Next Story