
साहित्य पुरस्कार से सम्मानित साहित्यकार नीलोत्पल मृणाल पर महिला ने लगाया 10 साल तक रेप करने का आरोप, FIR दर्ज

लेखक और साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित नीलोत्पल मृणाल मुसीबत में फंसते नजर आ रहे हैं. नीलोत्पल मृणाल पर उत्तर प्रदेश के गोरखपुर की रहने वाली 32 साल की महिला ने रेप का आरोप लगाया है। लेखक के खिलाफ दिल्ली के तिमारपुर पुलिस स्टेशन में बलात्कार का केस दर्ज हुआ है। महिला का आरोप है कि लेखक ने शादी का झाँसा देकर उससे 10 साल तक दुष्कर्म किया।
यूपीएसई की तैयारी कर रही है पीड़िता
32 वर्षीय पीड़िता मूलरूप से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर की रहने वाली है। वह 10 साल से दिल्ली में किराए पर रह रही है और मुखर्जी नगर में संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) परीक्षा की तैयारी कर रही है।
फेसबुक पर दोस्ती हुई थी
पीड़िता के अनुसार, करीब 10 साल पहले दिल्ली में रहने वाले झारखंड के लेखक नीलोत्पल से फेसबुक पर उसकी दोस्ती हुई थी। दोनों एक दूसरे से मिलने-जुलने लगे। पीड़िता का आरोप है कि साल 2013 में आरोपी ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। आरोपी ने खुद को पुलिस कार्रवाई से बचाने के लिए शादी का झांसा दिया। फिर वह शादी को लेकर बहाना बनाता रहा।
पीड़िता का आरोप है कि आरोपी के बदले व्यवहार के बाद उसके मोबाइल फोन से उसे पता चला कि नीलोत्पल के और भी कई लड़कियों के साथ संबंध हैं। इसके बाद उसने तिमारपुर थाने में मामले की शिकायत दी।