- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
स्पीकर की चेयर पर थीं रमा देवी, आजम खान की टिप्पणी पर लोकसभा में हो गया बवाल..माफ़ी पर अड़ी BJP
नई दिल्ली : लोकसभा में तीन तलाक बिल पर चर्चा के दौरान समाजवादी पार्टी की तरफ से जब रामपुर से सांसद आजम खान बोलने खड़े हुए तो बवाल हो गया. आजम खान ने अपनी बात की शुरुआत एक शेर से की, 'तू इधर-उधर की ना बात कर…' लेकिन इसके बाद जो आजम खान ने कहा उसपर भारतीय जनता पार्टी की ओर से हंगामा शुरू हो गया. जिस वक्त आजम खान बोल रहे थे तब स्पीकर की कुर्सी पर भाजपा सांसद रमा देवी बैठी हुई थीं.
आजम खान ने लोकसभा आसन पर बैठीं भाजपा सांसद रमा देवी को लेकर टिप्पणी की थी. जिसपर सत्ता पक्ष के लोगों ने विरोध जताया. जिसके बाद रमा देवी ने आजम खान के शब्दों को संसद की कार्यवाही से हटाने का आदेश दिया.
मामले के तूल पकड़े जाने के बाद आजम खान ने बाद में कहा कि अगर उन्होंने कुछ भी ऐसा बोला हो जो सदन की कार्यवाही के लिए गलत हो तो वह इस्तीफा देने के लिए तैयार हैं. इतना कहने के बाद आजम खान सदन छोड़कर चले गए.
स्पीकर ने अखिलेश से की माफी की मांग
लोकसभा में सपा के अखिलेश यादव ने कहा कि आजम खान के शब्द या भावना में कुछ गलत नहीं है, आसन के बारे में कोई गलत बात नहीं की गई है. अखिलेश ने सत्तापक्ष के लोगों की आलोचना करते हुए कहा कि यह किसी को सदन में बोलने नहीं दे रहे हैं. स्पीकर ओम बिड़ला ने अखिलेश से कहा कि आप अपने शब्दों के लिए माफी मांगे, आपके शब्द असंसदीय हैं. अखिलेश ने कहा कि अगर आजम खान के शब्द असंसदीय हैं तो आप रिकॉर्ड से निकाल दीजिए. स्पीकर ने कहा कि कोई मंत्री भी ऐसा बोलता तब भी मेरा यही रवैया रहता और किसी के साथ भेदभाव नहीं कर सकता.
माफी मांगे आजम खान: रविशंकर
लोकसभा में रविशंकर प्रसाद ने आजम के बयान पर कहा कि किसी सदस्य ने चेयर के खिलाफ ऐसे शब्दों को प्रयोग नहीं किया है, उनको माफी मांगनी चाहिए. टीएमसी के सांसद सौगत राय ने कहा कि सदस्य सिर्फ बिल के बारे में बोल रहे थे, तब सत्ताधारी पक्ष से हल्ला होने लगा. इस पर आसन से ओर से बोला गया कि इधर देखकर बोलिए. सौगत राय ने कहा कि सदस्य में मुस्लिम सदस्यों के बोलने पर सत्ताधारी दल के लोग हल्ला करेंगे तो कैसे चलेगा. संसदीय कार्यमंत्री ने कहा कि आजम खान का भाव और शब्द अच्छे नहीं है और उन्हें माफी मांगनी चाहिए.