- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
बालाकोट एयरस्ट्राइक : पाकिस्तान आज भी नहीं भूला होगा वो जख्म, भारतीय लड़ाकू विमानों ने आतंकी ठिकानों पर मचाई थी तबाही
बालाकोट एयरस्ट्राइक (Balakot Air Strike) को आज एक वर्ष पूरा हो गया। बालाकोट में भारतीय लड़ाकू विमानों ने एयर स्ट्राइक करते हुए आतंकियों के ठिकानों को तबाह कर दिया था। पाकिस्तान आज भी बालाकोट के जख्म नहीं भूला होगा। हालांकि बालाकोट में सबक मिलने के बाद भी वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है।
26 फरवरी को भारतीय वायुसेना के मिराज-2000 विमान ने रात के अंधेरे में नियंत्रण रेखा को पार कर बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद नामक आतंकवादी संगठन के ट्रेनिंग कैंपों पर सिलसिलेवार 'सर्जिकल स्ट्राइक' किया था। एयरस्ट्राइक में बालाकोट में जैश ए मोहम्मद के आतंकी कैंप तबाह हो गए थे।जैश ए मोहम्मद के आतंकी बड़ी संख्या में मारे गए थे. जैश यहां आतंकियों को ट्रेनिंग देता था।
14 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों ने सीआरपीएफ के काफिले पर आतंकी हमला कर दिया था, जिसमें करीब 40 से अधिक भारतीय जवान शहीद हो गए थे। इसी के जवाब में भारत ने 26 फरवरी को एयर स्ट्राइक कर पाकिस्तान समर्थित आतंकवादी संगठन जैश की कमर तोड़ दी थी।
बालाकोट कैंप को 26 फरवरी 2019 को तड़के भारतीय वायुसेना के मिराज 2000 विमानों ने इज़राइल निर्मित स्पाइस बमों से निशाना बनाया था। पूर्व वायुसेना प्रमुख ने बालाकोट एयरस्ट्राइक को एक वर्ष पूरे होने पर कहा कि बालाकोट हमले के बाद दुश्मन डर गया था।
पूर्व वायुसेना प्रमुख बीएस धनोआ ने कि हम पीछे मुड़कर देखते हैं तो संतुष्टि होती है। हमने बहुत से सबक सीखे और बालाकोट ऑपरेशन के बाद कई चीजें लागू हुईं। उन्होंने कहा कि हमने जिस तरह से ऑपरेशन किया वह एक मिसाल बन गया है। धनोआ ने कहा कि पाकिस्तान को अंदाजा भी नहीं होगा कि हम उसके यहां घुसकर आतंकी ट्रेनिंग कैंपों को नेस्तनाबूद कर देंगे।