राष्ट्रीय

Bharat Jodo Nyay Yatra: भारत जोड़ो न्याय यात्रा मुंबई पहुंची, कांग्रेस ने किया '5 न्याय' का ऐलान

Special Coverage Desk Editor
16 March 2024 5:12 PM GMT
Bharat Jodo Nyay Yatra: भारत जोड़ो न्याय यात्रा मुंबई पहुंची, कांग्रेस ने किया 5 न्याय का ऐलान
x
Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' मुंबई पहुंच गई है। मणिपुर के थौबल से शुरू हुई न्याय यात्रा का आज (16 मार्च) को मुंबई में समापन होगा। समापान समारोह में विपक्षी गठबंधन INDIA के भी कई नेताओं के पहुंचने की उम्मीद है।

Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' मुंबई पहुंच गई है। मणिपुर के थौबल से शुरू हुई न्याय यात्रा का आज (16 मार्च) को मुंबई में समापन होगा। समापान समारोह में विपक्षी गठबंधन INDIA के भी कई नेताओं के पहुंचने की उम्मीद है। इस बीच कांग्रेस ने लोकसभा चुनावों के ऐलान से ठीक पहले '5 न्याय' की घोषणा की है। हर न्याय के तहत किसानों, महिलाओं, आरक्षण, युवाओं और स्वास्थ्य से जुड़े 5-5 वादे किए गए हैं।

कांग्रेस ने कहा कि वो स्वास्थ्य के अधिकार कानून की गारंटी दे रही है। श्रम के सम्मान के तहत 400 रुपए प्रति दिन की राष्ट्रीय न्यूनतम मजदूरी की गारंटी दी जाएगी। पार्टी शहरी क्षेत्रों के लिए एक रोजगार गारंटी अधिनियम भी लाएगी। कांग्रेस सभी असंगठित श्रमिकों के लिए जीवन बीमा और दुर्घटना बीमा सहित व्यापक सामाजिक सुरक्षा की गारंटी देगी और पार्टी सरकारी कार्यों में रोजगार के लिए कॉन्ट्रैक्ट सिस्टम को बंद करेगी।

कांग्रेस ने कहा है कि सरकार बनने पर वो एक विशेष कानून पारित कर न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की गारंटी देगी। स्वामीनाथन आयोग के फार्मूले के अनुसार MSP तय की जाएगी। किसानों के ऋण माफ करने के लिए कृषि ऋण माफी आयोग की स्थापना की जाएगी। इसके अलावा कृषि में इस्तेमाल होने वाले सामानों पर टैक्स से छुट के लिए वस्तु एवं सेवा कर (GST) व्यवस्था में संशोधन किया जाएगा।

कांग्रेस ने कहा कि गरीब परिवार में एक महिला को सालाना एक लाख रुपये दिए जाएंगे। केंद्र सरकार में सभी नई भर्तियों में आधा हिस्सा महिलाओं के लिए आरक्षित किया जाएगा। आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के मासिक वेतन में केंद्र सरकार का योगदान दोगुना किया जाएगा। कामकाजी महिलाओं के लिए हर जिले में कम से कम एक हॉस्टल खोला जाएगा। महिलाओं को कानूनी अधिकारों की जानकारी देने के लिए हर पंचायत में एक अधिकार मैत्री नियुक्त की जाएगी।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज ठाणे से मुंबई पहुंची है। इस दौरान राहुल ने कहा, "चुनावी बॉन्ड के जरिए हिंदुस्तान में हफ्ता वसूली चल रही है। कोई भी कुछ बोलता है तो ED, CBI, IT उन्हें डराने पहुंच जाती है। अडाणी को रेलवे, सड़क, सुरक्षा और बिजली सभी सेक्टर से पैसा मिलता है। अडानी का मतलब नरेंद्र मोदी ही है। दोनों एक ही हैं। आप इन्हें 'मोडानी' भी कह सकते हैं।"

Special Coverage Desk Editor

Special Coverage Desk Editor

    Next Story