राष्ट्रीय

अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय और राज्य और लोकल की बड़ी खबरें, जानिए क्या क्या हो गया बड़ा

Shiv Kumar Mishra
15 Oct 2020 12:44 PM GMT
अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय और राज्य और लोकल की बड़ी खबरें, जानिए क्या क्या हो गया बड़ा
x

इंटरनेशनल बड़ी खबर में

व्हाइट हाउस के प्रेस सेक्रेटरी को ट्विटर ने ब्लॉक कर दिया। यूरोप में कोरोना लौट आया। हेल्थ इमरजेंसी लग गई। थाईलैंड में असली वाली इमरजेंसी लग गई।

नेशनल खबरों में

मीरा कुमार को फेसबुक ने ब्लॉक कर दिया।

शेयर बाजार धूल चाट लिया। तीन लाख करोड़ घुस गया।

भारत के टीवी चैनलों के जीने का आधार खतम हो गया। BARC ने तीन महीने के लिए TRP की नपाई बंद कर दी।

लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग पूरी हुई। करीना घर जा रही हैं। कमाल खान गदहा निकले।

प्रदेश के खबरों

बलिया में बीजेपी नेता ने एसडीएम और सीओ के समाने युवक की गोली मारकर की हत्या।

सहारनपुर में मासूम बच्ची के साथ रेप की वारदात,नाबालिग लड़के पर दुष्कर्म का आरोप।

फतेहपुर घर में घुसकर मां-बेटी से दुष्कर्म का प्रयास,मां-बेटी के साथ मारपीट और अभद्रता की

लोकल खबरों में

मेरे मोहल्ले के पार्क में भूमिगत पानी के लिए दस दिन से चल रहा बोरिंग का काम पूरा हुआ।

जितना खुदा था, सबको तेल की उम्मीद जग गयी थी लेकिन पानी निकल आया।

आज सिनेमा हाल खुल गया। तीन आवारा कुत्तों को सरेराह लात मारने के लिए कल एक महिला ने मुझे मदर डेयरी पर डांट दिया।

डेढ़ किलो सामान्य ज्ञान उगलने के बाद मैं फिर से वेब के इनार में कूदने जा रहा हूँ कुछ दिन के लिए। इनार समझते हैं? सोचिएगा। अब पंद्रह दिन बाद लौटूँगा।

Next Story