राष्ट्रीय

BJP Candidates List: विधानसभा उपचुनावों के लिए BJP उम्मीदवारों की लिस्ट जारी, हिमाचल के सभी बागी कांग्रेस विधायकों को मिला टिकट

Special Coverage Desk Editor
26 March 2024 12:17 PM GMT
BJP Candidates List: विधानसभा उपचुनावों के लिए BJP उम्मीदवारों की लिस्ट जारी, हिमाचल के सभी बागी कांग्रेस विधायकों को मिला टिकट
x
BJP Candidates List: हिमाचल की राजनीति में चल रही उठापटक का आज पटाक्षेप हो गया है। भारतीय जनता पार्टी ने हिमाचल उप चुनाव (Himachal By Elections) के लिए सभी छह बागियों को टिकट जारी कर दिया है।

BJP Candidates List: हिमाचल की राजनीति में चल रही उठापटक का आज पटाक्षेप हो गया है। भारतीय जनता पार्टी ने हिमाचल उप चुनाव (Himachal By Elections) के लिए सभी छह बागियों को टिकट जारी कर दिया है। पिछले दिनों हुए सियासी घटनाक्रम में इन विधायकों को 25 दिन बाद इन अयोग्य घोषित कर दिया गया था। इसके बाद 23 मार्च को यह सभी कांग्रेसी विधायक भाजपा में शामिल हो गए थे।

दरअसल, राजेंद्र राणा और सुधीर शर्मा को सीएम सुक्खू ने कैबिनेट मंत्री नहीं बनाया था। इतना ही नहीं राणा और सुधीर को दरकिनार किया जा रहा था। इसके कारण यह बागी हो गए। गौरतलब है कि हिमाचल में एक जून को लोकसभा चुनाव के साथ वोट डाले जाएंगे। इसके साथ ही हाल ही में शामिल हुए पूर्व मंत्री राम लाल मारकंडा और वीरेंद्र कंवर का टिकट काट दिया गया है।

हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) के साथ 6 सीटों पर उपचुनाव होने जा रहे हैं। इसमें धर्मशाला, सुजानरपुर, कुटलेहड़, लाहौल स्पीति, गगरेट और बड़सर विधानसभा शामिल हैं। यहां 1 जून को मतदान होगा। धर्मशाला से पूर्व विधायक सुधीर शर्मा, सुजानपुर से राजिंदर राणा, बड़सर से इंद्रदत्त लखनपाल, लाहौल स्पाति से रविंद्र रवि, गगरेट से चैतन्य शर्मा, कुटलेहड़ से देवेंद्र भुट्टो को भाजपा ने उपचुनाव के लिए टिकट दिया है।

हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के दौरान इन छह विधायकों ने क्रास वोटिंग की थी। इसके कारण इन सभी को 27 फरवरी के दिन अयोग्या घोषित कर दिया गया। इनकी क्रास वोटिंग के कारण कांग्रेस के प्रत्याशी अभिषेक मनु सिंघवी हार गए थे। इस दौरान हिमाचल में बजट सत्र चल रहा था। इसमें इन बागियों ने हिस्सा नहीं लिया और फिर व्हिप उल्लंघन के आरोप में इनकी सदस्यता खत्म कर दी गई।

कांग्रेस के बागियों का टिकट देने पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुक्खू ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि इस बात यह सिद्ध हो गया कि भारतीय जनता पार्टी ने हॉर्स ट्रेडिंग की थी। यह सभी बिकाऊ हैं। अब न्याय और अन्याय की लड़ाई और न्याय की जीत होगी।

Special Coverage Desk Editor

Special Coverage Desk Editor

    Next Story