राष्ट्रीय

BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा ने नई टीम का किया ऐलान, बीएल एल संतोष, दुष्यंत गौतम, लक्ष्मीकांत, राधामोहन दास समेत 38 नाम घोषित

Arun Mishra
29 July 2023 6:14 AM GMT
BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा ने नई टीम का किया ऐलान, बीएल एल संतोष, दुष्यंत गौतम, लक्ष्मीकांत, राधामोहन दास समेत 38 नाम घोषित
x
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को 2024 लोकसभा चुनाव के पहले अपनी नई टीम का ऐलान किया।

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को 2024 लोकसभा चुनाव के पहले अपनी नई टीम का ऐलान किया। केंद्रीय पदाधिकारियों की लिस्ट में कुल 38 नाम हैं। इसके मुताबिक, बीएल एल संतोष संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री बने रहेंगे। वहीं, शिवप्रकाश को राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।

इन्हें बनाया गया राष्ट्रीय महासचिव

उत्तर प्रदेश से सांसद अरुण सिंह, सांसद राधामोहन अग्रवाल, मध्य प्रदेश से कैलाश विजयवर्गीय, दिल्ली से दुष्यंत कुमार गौतम, राजस्थान से सुनील बंसल, महाराष्ट्र से विनोद तावड़े, पंजाब से तरुण चुग, तेलंगाना से सांसद संजय बंदी.

इन्हें बनाया गया राष्ट्रीय सचिव

महारष्ट्र से विजया राहटकर, आंध्र प्रदेश से सत्या कुमार, दिल्ली से अरविंद मेनन, महाराष्ट्र से पंकजा मुंडे, पंजाब से नरेंद्र सिंह रैना, राजस्थान से डॉ. अल्का गुर्जर, पश्चिम बंगाल से अनुपम हाजरा, मध्य प्रदेश से ओमप्रकाश धुर्वे, बिहार से ऋतुराज सिन्हा, झारखंड से आशा लाकड़ा, असम से सांसद कामख्या प्रसाद तासा, केरल से अनिल एंटनी को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है. जबकि, उत्तर प्रदेश से राजेश अग्रवाल को कोषाध्यक्ष और उत्तराखंड से नरेश बंसल को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है.

कांग्रेस से आए अनिल एंटनी को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है। अनिल कांग्रेस नेता एके एंटनी के बेटे हैं।

इन्हें बनाया गया राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम और वर्तमान विधायक रमन सिंह, सांसद सरोज पांडेय और लता उसेंडी, राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान विधायक वसुंधरा राजे, झारखंड से रघुवर दास, मध्य प्रदेश से सौदान सिंह, उत्तर प्रदेश से सांसद लक्ष्मीकांत बाजपेयी, सांसद रेखा वर्मा और विधान परिषद सदस्य तारिक मंसूर, ओडिशा से बैजयंत पांडा, तेलंगाना से डीके अरुणा, नगालैंड से एम चौबा एओ और केरल से अब्दुल्ला कुट्टी. बता दें कि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए गए प्रोफेसर तारिक मंसूर AMU के वाइस चांसलर रह चुके हैं.

Next Story