राष्ट्रीय

Chandrayaan 2 LIVE : भारत रचेगा इतिहास, चंद्रमा से चंद कदम दूर चंद्रयान-2, ये 15 मिनट होंगे सबसे मुश्किल

Special Coverage News
6 Sep 2019 1:37 PM GMT
Chandrayaan 2 LIVE : भारत रचेगा इतिहास, चंद्रमा से चंद कदम दूर चंद्रयान-2, ये 15 मिनट होंगे सबसे मुश्किल
x
48 दिनों के सफर के बाद चंद्रयान 2 के दो हिस्से लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान चांद की सतह पर उतरेंगे. पूरी दुनिया की निगाहें इसपर है.

भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम के लिए आज ऐतिहासिक दिन है. देर रात डेढ़ से ढाई बजे के बीच चांद के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-2 उतरेगा. हर किसी को इस 'सॉफ्ट लैंडिंग' का बेसब्री से इंतजार है. विक्रम लैंडर की लैंडिंग का गवाह बनने के लिए खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसरो के केंद्र में मौजूद होंगे. आखिरी के 15 मिनटों में देश की सांसें थम जाएंगी.

इस ऐतिहासिक पल से कुछ घंटे पहले भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) चीफ के सिवन ने कहा कि हम एक ऐसी जगह पर उतरने जा रहे हैं, जहां इससे पहले कोई नहीं गया था. हम सॉफ्ट लैंडिंग के बारे में आश्वस्त हैं. हम रात का इंतजार कर रहे हैं.

चंद्रयान-2 का विक्रम लैंडर अगर सॉफ्ट लैंडिंग में कामयाब रहता है तो रूस, अमेरिका और चीन के बाद भारत ऐसी उपलब्धि हासिल करने वाला दुनिया का चौथा देश बन जाएगा. साथ ही भारत चांद के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला विश्व का पहला देश भी बन जाएगा.

क्या है पल-पल का अपडेट -

1.30 बजे- चंद्रयान ब्रेक लगाना शुरू करेगा. यानी 30 किलोमीटर पर इसकी रफ्तार कम की जाएगी.

1.48 बजे- जब विक्रम 7.4 किलोमीटर की ऊंचाई पर होगा तो इसकी रफ्तार को 526 किलोमीटर प्रति घंटे पर किया जाएगा. यानी ब्रेक सॉफ्ट कर दी जाएगी.

1.50 बजे- लोकल नेविगेशन शुरू होगा

1.52 बजे- चांद की सतह की पहली तस्वीर धरती पर आएगी

1.53 बजे- विक्रम चांद पर उतरेगा

3.53 बजे- प्रज्ञान के रैप पर उतरने की शुरुआत

4.23 बजे- प्रज्ञान काम करना शुरू करेगा

5.03 बजे- प्रज्ञान का सोलर पैनल काम शुरू करेगा

5.19 बजे- प्रज्ञान रोवर बाहर आएगा

5.29 बजे- प्रज्ञान रोवर चांद की सतह छुएगा

5.45 बजे- प्रज्ञान के द्वारा विक्रम की इमेज ली जाएगी

Tags
Special Coverage News

Special Coverage News

    Next Story