
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव: सीईसी ने 50 नामों पर लगाई मोहर, कई सीटों पर अभी भी फंसा है पेंच

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ में आज से विधानसभा चुनावों कि अधिसूचना जारी हो गई है। नामांकन शुरू हो गए हैं। भाजपा अपने उम्मीदवारों की दो लिस्ट जारी कर चुके लेकिन कांग्रेस अभी तक अपने उम्मीदवारों की एक विलेज जारी नहीं कर पाई है गुरुवार गुरुवार देर रात कांग्रेस मुख्यालय 24 बर रोड पर कोई केंद्रीय चुनाव समिति यानी सीईसी की बैठक में प्रदेश की सभी 90 सीटों पर उम्मीदवारों के पर नामों पर चर्चा की गई लेकिन अंतिम फैसला नहीं लिया गया।
सूत्रों के मुताबिक बैठक में 50 से 60 के बीच सीटों पर सिंगल नाम तय हो गया है लेकिन कई सीटों पर अभी भी पेंच फंसा हुआ है। पहले चरण की दुर्ग और बस्तर जिले की 20 में से कई सीटों पर पेंच फंसा हुआ है। इसलिए उम्मीदवार का नाम तय करने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। बैठक के बाद प्रदेश की प्रभारी महासचिव कुमारी शैलजा ने बताया कि काफी सीटों पर सिंगल नाम तय किए गए हैं। कुछ और सीटों पर अभी विचार मंथन जारी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि 14 या 15 को कांग्रेस की पहली लिस्ट आ जाएगी। इस लिस्ट में कितने नाम होंगे यह तो साफ नहीं है। माना जा रहा है कि पहले चरण की 20 सीटों के अलावा करीब इतने ही और नाम पहली लिस्ट में हो सकते हैं।
लगभग यही बात छत्तीसगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष दीपक ब्याज ने भी कही। खुद के चुनाव लड़ने के सवाल पर वह मुस्कुराते रह गए जब उनसे पूछा गया कि पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के उम्मीदवार रमन सिंह के खिलाफ किस चुनाव लड़ेंगे इस पर अभी फैसला नहीं हुआ है वह गलत है कि पिछले चुनाव में कांग्रेस ने रमन सिंह के खिलाफ पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की भांजी शुक्ला को उतारा था। पहले चरण में कितने विधायकों का टिकट कटेगा इस सवाल पर दीपक बैज ने सीधा जवाब नहीं दिया सिर्फ यह कहा कि सबकी परफॉर्मेंस का आंकलन किया जा रहा है। विधायकों के खिलाफ नाराजगी से आलाकमान को णवगत करा दियी गया है। आला कमान जो फैसला करेगा वह सबको मान्य होगा।
बैठक के बाद नाम नहीं छापने की शर्त पर सीईसी के सदस्यों ने बताया कि बैठक में हर सीट पर पैनल में आए उम्मीदवारों के नामों पर खुलकर चर्चा हुई है। कई वरिष्ठ सदस्यों ने ऐसे लोगों को टिकट देने पर सख्त आपत्ति जताई जिनका नाम जिला और प्रदेश स्तर से नहीं आया है और उनके नाम बाद में पैनल में शामिल किए गए हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ ही पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने भी इस पर सहमति जताई। क्रिकेट कड़े रूप से कई सेट ऑन पर समीकरण बदल गए हैं। चाहकर भी मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष अपने पसंदीदा उम्मीदवारों को टिकट दिलाने में नाकाम होते दिख रहे हैं। इससे लगता है की आखिरी वक्त में कई सीटों के उम्मीदवारों पर चौंकाने वाले नाम सामने आ सकते हैं।
सीईसी की बैठक के बाद अलग-अलग नेताओं से हुई बातचीत के आधार पर हमने पहले चरण की 20 सीटों के लिए कांग्रेस के संभावित उम्मीदवारों की एक लिस्ट तैयार की है। कुछ सीटों पर सिंगल नाम है तो कुछ पर दो या तीन नाम भी हैं। यह वह नाम है जिन पर बैठक में चर्चा हुई है पक्के तौर पर नहीं कहा जा सकता की फाइनल लिस्ट में किसका नाम आएगा। इससे आपको यह समझने में आसानी होगी कि किस सीट पर भाजपा के किस उम्मीदवार के साथ कांग्रेस के किस उम्मीदवार का मुकाबला हो सकता है।
विधानसभा | वर्तमान विधायक | पार्टी | बीजेपी उम्मीदवार | कांग्रसे के संभावित उम्मीदवार |
71- पंडरिया | श्रीमती ममता चंद्राकर | कांग्रेस | घोषित नहीं | श्रीमती ममता चंद्राकर, यशोदा वर्मा |
72- कवर्धा | मो. अकबर | कांग्रेस | विनोद शर्मा | मो. अकबर |
73-खैरागढ़ |
| जेसीसी | विक्रांत सिंह |
|
74- डोंगरगढ़ (अजा) | भुवनेश्वर सिंह बघेल | कांग्रेस | विनोद खांडेकर | भुवनेश्वर सिंह बघेल |
75- राजनंदगांव | डॉ. रमन सिंह | कांग्रेस | डॉ. रमन सिंह | कोई नाम बताने को तैयार नही |
76- डोंगरगांव | दलेश्वर साहू | कांग्रेस | भरतलाल वर्मा | दलेश्वर साहू, विभा साहू |
77- खुज्जी | श्रीनती चन्नी साहू | कांग्रेस | गीता घासी साहू | श्रीनती चन्नी साहू, नवाज खान |
78- मोहला-मनापुर (अनुजा) | इंद्र शाह मांडवी | कांग्रेस | संजीव साहा | इंद्र शाह मांडवी |
विधानसभा | वर्तमान विधायक | पार्टी | बीजेपी उम्मीदवार | कांग्रसे के संभावित उम्मीदवार |
79- अंतागढ़ (अनुजा) | अनुप नाग | कांग्रेस | विक्रन उसेंडी | अनुप नाग |
80- भानुप्रतापपुर (अनुजा) | मनोज सिंह मांडवी | कांग्रेस | गौतम उइके | मनोज सिंह मांडवी |
81-कांकेर (अनुजा) | शिशुराल सोरी | कांग्रेस | आशाराम नेताम | शिशुराल सोरी, शंकर ध्रुवा |
82- केशकाल (अनुजा) | संतराम नेताम | कांग्रेस | नीलकंठ टेकाम | संतराम नेताम, महेंद्र नेताम |
83-कोंडागांव (अनुजा) | मोहनलाल मकराम | कांग्रेस | लता उसेंडी | मोहनलाल मकराम |
84-नारायणपुर (अनुजा) | चंदन कश्यप | कांग्रेस | केदार कश्यप | चंदन कश्यप, रजनू नेताम, देवनाथ उसांडी |
85- बस्तर- (अनुजा) | लक्षेश्वर बागेल | कांग्रेस | मनीराम कश्यप | लक्षेश्वर बागेल |
86- जगदलपुर | रेखचंद जैन | कांग्रेस | किरणदेव सिंह | रेखचंद जैन, रंजीत बख्शी, राजीव शर्मा |
87- चित्रकोट (अनुजा) | राजमन बेंजाम | कांग्रेस | विनय गोयल | दीपक बैज, राजमन बेंजाम |
88- दांतेवाड़ा (अनुजा) | भीमा मंडावी | कांग्रेस | चेतराम अरामी | भीमा मंडावी, देवती कर्मा |
89-बीजापुर (अनुजा) | विक्रम शाह मंडावी | कांग्रेस | महेश गागड़ा | विक्रम शाह मंडावी, शंकर कुडियम |
90-कोंटा (अनुजा) | कवासी लखमा | कांग्रेस | सोयम उका | कवासी लखमा, हरीश लखमा |