- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
जेल से बाहर आते ही एक्शन में चिदंबरम, वित्त मंत्री निर्मला के प्याज वाले पर बयान पर साधा निशाना
प्याज की कीमतों को लेकर देश में हाहाकार मचा है लेकिन वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का कहना है कि वह प्याज़ नहीं खाती हैं इसलिए उन्हें फर्क नहीं पड़ता है. वित्त मंत्री के इस बयान पर राजनीतिक घमासान छिड़ गया है और 106 दिन बाद जेल से बाहर आए पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने उनपर करारा वार किया है. पी. चिदंबरम का कहना है कि जो सरकार कम प्याज खाने को कहती है, उसे चले जाना चाहिए.
संसद भवन पहुंचे पी. चिदंबरम ने कहा, '...जो सरकार लोगों को कम प्याज और लहसुन खाने की सलाह देती है, उसे चले जाना चाहिए. अर्थव्यवस्था के मामले में ये सरकार पूरी तरह से फेल हुई है'. पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने कहा कि अगर निर्मला सीतारमण प्याज नहीं खाती हैं तो क्या खाती हैं? क्या वह एवोकाडो खाती हैं?
गौरतलब है कि एवोकाडो को हिन्दी में रुचिरा कहते हैं, जो कि एक फल है. मुख्य तौर पर ये साउथ मैक्सिको में मिलता है.
Congress leader P Chidambaram in Parliament: Finance Minister said yesterday that she doesn't eat onions, so what does she eat? Does she eat avocado? pic.twitter.com/ahxo9FNaDk
— ANI (@ANI) December 5, 2019
संसद भवन के परिसर में गुरुवार को कांग्रेस पार्टी ने प्रदर्शन किया, इस प्रदर्शन में पी. चिदंबरम ने भी इस प्रदर्शन में हिस्सा लिया और सरकार पर हल्ला बोला. INX मीडिया मामले में सुप्रीम कोर्ट से बेल मिलने के बाद पी. चिदंबरम बुधवार को ही जेल से बाहर आए. 106 दिन के बाद जेल से बाहर निकले पी. चिदंबरम आज राज्यसभा की कार्यवाही में हिस्सा लेंगे.
बता दें कि बुधवार को ही लोकसभा की कार्यवाही के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जब भाषण दे रही थीं, तो उन्होंने प्याज को लेकर कमेंट किया था. कांग्रेस नेता की ओर से प्याज का मुद्दा उठाने पर निर्मला सीतारमण ने जवाब दिया था, '..'मैं इतना लहुसन, प्याज नहीं खाती हूं जी. मैं ऐसे परिवार से आती हूं जहां अनियन से मतलब नहीं रखते.'
बयान पर मचे बवाल के बाद निर्मला सीतारमण के ऑफिस की ओर से उनके बयान का वीडियो ट्वीट किया गया. जिसमें सरकार के द्वारा उठाए गए कदमों को गिनाया गया, वीडियो के साथ लिखा गया कि इस वीडियो का एक हिस्सा वायरल किया जा रहा है जो गलत संदेश दे रहा है.