राष्ट्रीय

डॉ कुमार विश्वास ने किया ये वीडियो शेयर और बोले, काश किसी म्यूज़िकल गुरु जी ने हमें भी ऐसा पढ़ाया होता

Special Coverage News
14 Jan 2019 6:57 AM GMT
डॉ कुमार विश्वास ने किया ये वीडियो शेयर और बोले, काश किसी म्यूज़िकल गुरु जी ने हमें भी ऐसा पढ़ाया होता
x

बच्चों के लिए नई भाषा सीखना कोई आसान काम नहीं है। खासकर जब वो मातृभाषा से अलग हो तो परेशानी कई गुना बढ़ जाती है। इसी दिक्कत को सुलझाने के लिए बिहार का एक टीचर बच्चों को गाना गाकर अंग्रेजी पढ़ा रहा है। हाल ही में वायरल हुए एक वीडियो में उन्हें बच्चों को वॉवेल्स (स्वर) और कॉन्सोनेन्ट (व्यंजन) में फर्क समझाते देखा जा सकता है।


इस वीडियो को सबसे पहले हिंदी की जाने माने कवि डॉ कुमार विश्वास ने शेयर किया। विश्वास ने इसमें कांग्रेस नेता शशि थरूर को टैग किया। इस वीडियो को लेकर उन्होंने कहा है कि काश हमें भी कोई इस तरह पढाता तो आज हम भी कांग्रेस नेता शशिथरूर की तरह फर्राटेदार अंग्रेजी बोलते।



कुमार विश्वास के ट्वीट के बाद यह वीडियो तेजी से वायरल हुआ है। अमिताभ बच्चन ने भी वीडियो की तारीफ करते हुए इसे शेयर किया है। हालांकि, अभी तक यह सामने नहीं आ पाया कि टीचर कौन है या यह किस स्कूल का वीडियो है।

गाने से समझाए बच्चों को अंग्रेजी के बेसिक्स

नुनू रे (बच्चों रे) पांचेगो (5) वॉवेल a, e, i, o, u, बाकि सब कॉन्सोनेन्ट होवे रे।

वॉवेल के पहले में an लागे, कॉन्सोनेन्ट में a लागे रे।

नुनू रे (बच्चों रे) पांचेगो (5) वॉवेल a e i o u, बाकि सब कॉन्सोनेन्ट होवे रे।

a b c d छबीस अक्षर, छबीसो (26) अक्षर अल्फाबेट होवे रे।

नुनू रे (बच्चों रे) पांचेगो (5) वॉवेल a e i o u बाकि सब कॉन्सोनेन्ट होवे रे।

वॉवेल के पहले में an लागे, कॉन्सोनेन्ट में a लागे रे।

Next Story