राष्ट्रीय

Elvish Yadav News: फोन से खुला रेव पार्टी का राज! पुलिस के हाथ लगे व्हाट्सएप के कई पार्टी ग्रुप्स

Special Coverage Desk Editor
20 March 2024 4:17 PM IST
Elvish Yadav News: फोन से खुला रेव पार्टी का राज! पुलिस के हाथ लगे व्हाट्सएप के कई पार्टी ग्रुप्स
x
Elvish Yadav News: फेमस यूट्यूबर और बिग ओटीटी 2 फेम एल्विश यादव इन दिनों सलाखों के पीछे बंद हैं। उन्हें सांपों के जहर और रेव पार्टी के आरोप में नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार किया। वहीं अब यूट्यूबर का फोन रेव पार्टी के कई राज खोल रहा है।

Elvish Yadav News: फेमस यूट्यूबर और बिग ओटीटी 2 फेम एल्विश यादव इन दिनों सलाखों के पीछे बंद हैं। उन्हें सांपों के जहर और रेव पार्टी के आरोप में नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार किया। वहीं अब यूट्यूबर का फोन रेव पार्टी के कई राज खोल रहा है। इस मामले की जांच एल्विश यादव के फोन टिकी हुई है। नोएडा पुलिस फिलहाल एल्विश यादव के सोशल मीडिया अकाउंट और उन पर किए गए चैट्स को डिकोड करने में लगी हुई है। नोएडा पुलिस को एल्विश यादव के व्हाट्सएप से कई पार्टी ग्रुप्स की जानकारी मिली है। इन ग्रुप में लेट नाइट पार्टियों को लेकर चैट्स होती थी।

चैट्स को खंगाल रही पुलिस

नोएडा पुलिस चैट्स की डिटेल निकाल रही है। नोएडा पुलिस को कुछ वीडियो भी इन व्हाट्सएप ग्रुप से मिले हैं। जिनकी लोकेशन को ट्रैक करने की कोशिश की जा रही है। इन कामों में नोएडा पुलिस फोरेंसिक टीम की मदद भी ले रही है। व्हाट्सएप ग्रुप को खंगालने के बाद से नोएडा पुलिस ने एक लिस्ट तैयार की है। आरोप है कि इस लिस्ट में उन लोगों के नाम हैं जिनसे एल्विश नाइट पार्टी के लिए संपर्क करता था। जिन लोगों के नाम दर्ज हैं उन लोगों से जल्द पूछताछ की जाएगी। इस केस में कुछ और गिरफ्तारियां तय मानी जा रही है। अभी तक फाजिलपुरिया के अलावा किसी सेलेब्रिटी का नाम सीधे तौर पर सामने नहीं आया है।

2 और आरोपी को किया गया गिरफ्तार

वहीं इस मामले में दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। नोएडा पुलिस ने ईश्वर और विनय नाम के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जहरीले सांपों के जहर तस्करी मामले में एल्विश यादव की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है। नोएडा पुलिस पूछताछ के लिए कई बड़े नामों को भी नोटिस भेज सकती है। आपको बता दें कि इस मामले में अब तक 8 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

Special Coverage Desk Editor

Special Coverage Desk Editor

    Next Story