राष्ट्रीय

फैनी तूफान : आंध्रप्रदेश में तेज बारिश शुरू, ओडिशा में 8 लाख लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए गए

Special Coverage News
2 May 2019 6:15 AM GMT
फैनी तूफान : आंध्रप्रदेश में तेज बारिश शुरू, ओडिशा में 8 लाख लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए गए
x
ईस्ट कोस्टर्न रेलवे ने अब तक 103 ट्रेनें रद्द कर दी हैं। ओडिशा 11 जिलों में आचार संहिता हटा दी गई है।

भुवनेश्वर : फैनी चक्रवात के चलते आंध्रप्रदेश में तेज बारिश हो रही है। तूफान कल ओडिशा के पुरी से टकरा सकता है। इस दौरान हवाओं की गति 175-205 किमी प्रतिघंटे हो सकती है। खतरे के मद्देनजर सुरक्षाबलों को हाईअलर्ट पर रखा गया है। तटीय इलाकों में रहने वाले 8 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। 880 राहत शिविर बनाए गए हैं। सभी शिक्षण संस्थान बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। गंजाम, पुरी, खुर्दा, जगतसिंहपुर और कटक में भारी बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने बुधवार को चेतावनी जारी करते हुए कहा कि फैनी बेहद गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल गया है। ईस्ट कोस्टर्न रेलवे ने अब तक 103 ट्रेनें रद्द कर दी हैं। ओडिशा 11 जिलों में आचार संहिता हटा दी गई है।

अब तक का सबसे तेज तूफान हो सकता है फैनी

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक- फैनी 6 किमी/घंटे की रफ्तार से ओडिशा की तरफ बढ़ रहा है। ज्वाइंट टाईफून वॉर्निंग सेंटर (जेडब्ल्यूटीसी) के मुताबिक- फैनी तूफान अब तक का सबसे खतरनाक चक्रवात साबित हो सकता है। ओडिशा में 1999 में आए सुपर साइक्लोन से करीब 10 हजार लोग मारे गए थे।

क्षेत्रीय मौसम विभाग के पूर्व निदेशक शरत साहू के मुताबिक- ओडिशा में 1893, 1914, 1917, 1982 और 1989 की गर्मियों में भी तूफान आए थे। लेकिन इस बार का चक्रवात बंगाल की खाड़ी के गर्म होने से बना है। लिहाजा यह ज्यादा खतरनाक हो सकता है।

Tags
Special Coverage News

Special Coverage News

    Next Story