राष्ट्रीय

प्रियंका चतुर्वेदी शिवसेना में शामिल, आज ही कांग्रेस से दिया था इस्तीफा

Special Coverage News
19 April 2019 8:25 AM GMT
प्रियंका चतुर्वेदी शिवसेना में शामिल, आज ही कांग्रेस से दिया था इस्तीफा
x
शिवसेना प्रमुख उद्धवव ठाकरे ने कराया शामिल?

नई दिल्ली : प्रियंका चतुर्वेदी शिवसेना में शामिल हो गईं हैं। शिवसेना प्रमुख उद्धवव ठाकरे ने पार्टी में उनका स्वागत किया।



क्यों छोड़ी कांग्रेस?

प्रियंका ने बुधवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस के लिए मेहनत करने वाले नेताओं की जगह गुंडों को तरजीह दी जा रही है। कांग्रेस प्रवक्ता ने एक ट्वीट को रि-ट्वीट करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा उनके साथ की गई बदसलूकी का मसला उठाया था। इस पत्र के मुताबिक कुछ महीनों पहले प्रियंका ने राफेल डील पर मथुरा में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी और इस दौरान कांग्रेस के स्थानीय नेताओं ने उनके साथ 'बदसलूकी' की थी।

कांग्रेस नेताओं के इस बुरे बर्ताव की शिकायत प्रियंका ने पार्टी से की। पत्र के अनुसार शिकायत मिलने के बाद कांग्रेस ने आरोपी नेताओं को निलंबित कर दिया था लेकिन अब उन्हें बहाल करने का फैसला किया है। प्रियंका चतुर्वेदी ने अपने ट्वीट में कहा, 'मैं इस बात से बेहद दुखी हूं कि पार्टी के लिए अपना खून-पसीना बहाने वाले नेताओं की जगह कांग्रेस में गुंडों को तरजीह दी जा रही है। जिन लोगों ने मुझे पार्टी के अंदर धमकियां दीं वे बच गए हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई न होना दुर्भाग्यपूर्ण है।'

Tags
Special Coverage News

Special Coverage News

    Next Story